फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand polls being held ahead of schedule as part of BJP’s conspiracy: JMM leader Kalpana Soren

Jharkhand: 'झारखंड में समय से पहले चुनाव भाजपा की सुनियोजित साजिश', झामुमो नेता कल्पना सोरेन का आरोप

Mon, 21 Oct 2024 08:31 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरिडीह। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 21 Oct 2024 08:31 PM IST
सार

Jharkhand: झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का एक घंटा कम कर दिया गया है। कई ग्रामीण मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश है, जो हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
Jharkhand polls being held ahead of schedule as part of BJP’s conspiracy: JMM leader Kalpana Soren
कल्पना सोरेन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक कल्पना सोरेन ने सोमवार को आरोप लगाया कि राज्य में विधानसभा चुनाव समय से पहले हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की 'सुनियोजित साजिश' का हिस्सा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना ने गिरिडीह में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए दावा किया कि भाजपा चुनावी एजेंसियों पर अपना प्रभाव मजबूत कर रही है। 

विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव समय से पहले कराया जा रहा है। जबकि महाराष्ट्र में चुनाव समय पर हो रहे हैं। झारखंड को इसमें अप्रत्याशित रूप में शामिल किया गया। दिलचस्प बात यह है कि जो चुनाव पारंपरिक रूप से पांच चरणों में होते थे, अब भाजपा की साजिश के कारण केवल दो चरणों में हो रहे हैं। 
विज्ञापन


कल्पना ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के घंटों को शहरी क्षेत्रों की तुलना में एक घंटा कम करने के फैसले की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि इस बदलाव से ग्रामीण मतदाताओं खासकर गरीबों, मजदूरों, किसानों और महिलाओं को मुश्किलें होंगी, जो आमतौर पर हेमंत सोरेन का समर्थन करते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान का एक घंटा कम कर दिया गया है। कई ग्रामीण मतदाताओं को मतदान केंद्र तक पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। यह गरीबों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं को मताधिकार से वंचित करने की कोशिश है, जो हेमंत सोरेन के साथ खड़े हैं। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल में डालने की कोशिश की। हालांकि वे सोरेन को जेल में डालने में सफल नहीं हुए। उन्होंने हमारे राज्य के आत्म-सम्मान पर हमला किया है। झारखंड की जनता विधानसभा चुनावों में उन्हें जवाब देने के लिए तैयार है। 

झारखंड में मतदान 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होने हैं। मतगणना 23 नवंबर को होगी। इस बीच, चुनाव आयोग ने ग्रामीण क्षेत्रों में मतदान के घंटों को कम करने के झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के दावों को खारिज किया और उन्हें बेबुनियाद और तथ्यहीन करार दिया। आयोग के मुताबिक, राज्य में कुल 29,562 मतदान केंद्र हैं। जिनमें 24,520 ग्रामीण क्षेत्र और 5,042 शहरी क्षेत्र में हैं। 


राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी ने बताया कि नक्सल प्रभावित 981 मतदान केंद्रों को छोड़कर 23,539 मतदान केंद्रों के लिए मतदान का समय सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक है। उन्होंने कहा कि 2014 और 2019 के विधानसभा चुनावों के दौरान भी समय सुबह सात बजे से शाम तीन बजे तक था। उन्होंने यह भी कहा कि इस बार मतदान के घंटे केवल तीन फीसदी मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से चार बजे तक तय किए गए हैं। मतदान का समय चाहते कुछ भी हो, सभी मतदाताओं को मतदान का समय मिलेगा। 
  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed