{"_id":"5fc5b3448ebc3e9bbe71485b","slug":"jharkhand-police-stopped-a-forced-marriage-of-juvenile-and-send-girl-to-child-line-centre","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड : पुलिस ने नाबालिग की जबरन हो रही शादी रुकवाई, लड़की को भेजा चाइल्ड लाइन सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड : पुलिस ने नाबालिग की जबरन हो रही शादी रुकवाई, लड़की को भेजा चाइल्ड लाइन सेंटर
Tue, 01 Dec 2020 08:36 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 01 Dec 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड के चतरा जिले के सिमरिया थाना क्षेत्र के दुंदुआ गांव में रविवार को अधिकारियों ने 15 साल की नाबालिग की जबरन हो रही शादी को मंडप में पहुंच कर रुकवा दिया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि विवाह रूकने के बाद किशोरी के परिजनों ने अपने घर में रखने से इनकार कर दिया जिसके बाद उसे चाइल्ड लाइन सेंटर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों ने बताया कि सिमरिया थाना क्षेत्र के दुंदुआ गांव में इस 15 वर्षीया नाबालिग की उसके परिजन जबरन शादी कर रहे थे जिसकी सूचना शादी के दौरान ही किसी ने चाइल्ड लाइन के पदाधिकारियों को दे दी। इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला चाइल्ड लाइन के लोग पुलिस के साथ गांव में पहुंचे और उन्होंने इस अवैध शादी को रुकवा दिया।
विज्ञापन
इससे नाराज परिजनों ने अधिकारियों और पुलिस की इस कार्रवाई पर एतराज करते हुए लड़की को पहले तो बालिग बताया लेकिन जब उसके कागजों की जांच हुई तो पता चला कि वह सिर्फ 15 वर्ष की है। पुलिस ने बताया कि परिजनों को शादी रोकनी पड़ी तो उन्होंने उसे अपने साथ रखने से ही इनकार कर दिया।
विज्ञापन
चतरा चाइल्ड लाइन सेंटर के टीम लीडर फिल्मन बाखला ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि बच्ची को चतरा चाइल्ड लाइन केन्द्र पर रखा गया है जहां से उसे बाल कल्याण समिति को सौंपने की व्यवस्था की जा रही है। इस बीच पुलिस ने बताया कि बरामद नाबालिग ने स्वीकार किया है कि उसकी शादी घर वाले उसकी इच्छा के विपरीत जबरन कर रहे थे।