फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Police rescued two minor girls from kidnappers four accused also arrested

Jharkhand: पुलिस ने अपहरणकर्ताओं के चंगुल से दो किशोरियों को बचाया, चारों आरोपियों ने कई बार किया था दुष्कर्म

Sun, 09 Jul 2023 03:22 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 09 Jul 2023 03:22 AM IST
सार

बरवाडी एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि 29 जून को पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी और पड़ोस की एक अन्य लड़की को किडनैप कर लिया गया है। दोनों पीड़िताएं नाबालिग हैं।

विज्ञापन
Jharkhand Police rescued two minor girls from kidnappers four accused also arrested
झारखंड पुलिस। - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड पुलिस ने दो नाबालिग लड़कियों को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से बाहर निकाल लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपियों ने कई बार पीड़िताओं के साथ दुष्कर्म किया है। मामला झारखंड के लातेहार जिले की है। 

विज्ञापन

यह है पूरा मामला
बरवाडी एसडीपीओ दिलू लोहरा ने बताया कि 29 जून को पीड़िता के पिता ने थाने में शिकायत की थी। शिकायत में पिता ने बताया कि उनकी बेटी और पड़ोस की एक अन्य लड़की को किडनैप कर लिया गया है। दोनों पीड़िताएं नाबालिग हैं। पीड़िता के पिता की शिकायत पर जांच टीम का गठन किया गया। इस दौरान पीड़िताओं को गढ़वा जिले से दस्तयाब किया गया। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनकी पहचान रितिक नौरंग, अजय कुमार केसरी, आशीष कुमार और कुणाल कुमार के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने नाबालिगों के साथ कई बार दुष्कर्म किया है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed