{"_id":"65f3be5bf81c7cebec0f59b9","slug":"jharkhand-police-issued-notice-to-ed-officials-in-connection-with-fir-lodged-by-hemant-soren-under-sc-st-act-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: पुलिस का ईडी अधिकारियों को नोटिस, पूर्व CM हेमंत सोरेन ने एससी-एसटी एक्ट के तहत कराई थी एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: पुलिस का ईडी अधिकारियों को नोटिस, पूर्व CM हेमंत सोरेन ने एससी-एसटी एक्ट के तहत कराई थी एफआईआर
Fri, 15 Mar 2024 08:49 AM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 15 Mar 2024 08:49 AM IST
विज्ञापन
Hemant Soren
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड पुलिस ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों को नोटिस जारी किया है। पुलिस ने ईडी अधिकारियों को मार्च के तीसरे सप्ताह में जांच में शामिल होने को कहा है। दरअसल, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की ओर से एससी-एसटी एक्ट के तहत एक एफआईआर दर्ज कराई गई थी।
विज्ञापन
बता दें कि ईडी की टीम झारखंड में जमीन घोटाले में हुई कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन के बंगले पर पहुंची थी। ईडी ने बंगले से नकदी के साथ ही एक हरियाणा नंबर की बीएमडब्लू कार और एक अन्य कार के साथ ही कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद किए थे। ईडी की छापेमारी को लेकर ही एफआईआर कराई गई थी।
विज्ञापन
इसी मामले में रांची पुलिस ने ईडी अधिकारियों को नोटिस जारी कर मार्च के तीसरे सप्ताह में जांच में शामिल होने को कहा है। इससे पहले ईडी ने एफआईआर के खिलाफ झारखंड उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने ईडी अधिकारियों के खिलाफ कोई दंडात्मक कार्रवाई नहीं करने का आदेश दिया था।
विज्ञापन
क्या है मामला?
दरअसल, ईडी की टीमों ने हेमंत सोरेन के दिल्ली स्थित आवास पर छापेमारी की थी। इसी के बाद सोरेन ने रांची पुलिस से ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत की और एफआईआर दर्ज कराई गई। बता दें कि सोरेन के दिल्ली आवास में छापेमारी के बाद ईडी ने भारी मात्रा में बंगले से नकदी बरामद की थी। ईडी के अधिकारियों ने बताया था कि हेमंत सोरेन के बंगले से 36 लाख रुपये नकद बरामद किए गए, साथ ही दो लग्जरी कार भी जब्त की गईं।