फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Police filed chargesheet in Dumka murder case against Shahrukh and Chotu

Jharkhand: छोटू ने रची थी हत्या की साजिश, दुमका हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल

Sat, 10 Sep 2022 09:13 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 10 Sep 2022 09:13 AM IST
सार

डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया, सभी पहलुओं की जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी शाहरुख और छोटू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।

विज्ञापन
Jharkhand: Police filed chargesheet in Dumka murder case against Shahrukh and Chotu
अंकिता हत्याकांड का आरोपी - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के दिल दहला देने वाले दुमका हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया, सभी पहलुओं की जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी शाहरुख और छोटू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। 

विज्ञापन


उन्होंने बताया, विशेष अदालत में 10 दिनों में चार्जशीट दाखिल की गई है। 100 से अधिक पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस ने शाहरुख और नईम अंसारी उर्फ शाहरुख को आरोपी बनाया है। मामले की सुनवाई दुमका के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी। 
विज्ञापन


चार्जशीट में 25 गवाह 
डीआईजी ने बताया, जांच में सामने आया है कि अंकिता की हत्या की साजिश नईम अंसारी उर्फ छोटू ने रची थी और शाहरुख ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया, छोटू का आपराधिक इतिहास है और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं। दोनों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार्जशीट में 25 लोगों को गवाह बनाया है। डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया, दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


एक के बाद एक वारदातों से मचा हड़कंप
23 अगस्त को शाहरुख नाम के आरोपी ने कथित तौर पर एक 16 वर्षीय लड़की पर उसके कमरे की खिड़की के बाहर से पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। किशोरी ने 28 अगस्त को दम तोड़ दिया था। मरने से पहले लड़की ने अपने बयान में शाहरुख को आरोपी बताया था। इसके बाद पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जांच के आधार पर बाद में नईम अंसारी उर्फ छोटू की गिरफ्तार किया था। 



झारखंड में एक के बाद एक घटना 
दुमका हत्याकांड के बाद 28 अगस्त को रांची में एक 15 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 26 वर्षीय व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार करने की भी खबर सामने आई थी। इस मामले में भी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद बीते दिन ही दुमका से ही एक और नाबालिग की मौत की खबर आई थी। 14 वर्षीय बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed