Jharkhand: छोटू ने रची थी हत्या की साजिश, दुमका हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट की दाखिल
डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया, सभी पहलुओं की जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी शाहरुख और छोटू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के दिल दहला देने वाले दुमका हत्याकांड में पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी है। डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया, सभी पहलुओं की जांच और साक्ष्य जुटाने के बाद आरोपी शाहरुख और छोटू के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी गई है।
उन्होंने बताया, विशेष अदालत में 10 दिनों में चार्जशीट दाखिल की गई है। 100 से अधिक पन्नों की इस चार्जशीट में पुलिस ने शाहरुख और नईम अंसारी उर्फ शाहरुख को आरोपी बनाया है। मामले की सुनवाई दुमका के प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश की अदालत में होगी।
चार्जशीट में 25 गवाह
डीआईजी ने बताया, जांच में सामने आया है कि अंकिता की हत्या की साजिश नईम अंसारी उर्फ छोटू ने रची थी और शाहरुख ने इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने बताया, छोटू का आपराधिक इतिहास है और उसकी गतिविधियां भी संदिग्ध हैं। दोनों ने सुनियोजित तरीके से इस घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने चार्जशीट में 25 लोगों को गवाह बनाया है। डीआईजी सुदर्शन प्रसाद मंडल ने बताया, दोनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्न धाराओं के साथ पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
एक के बाद एक वारदातों से मचा हड़कंप
23 अगस्त को शाहरुख नाम के आरोपी ने कथित तौर पर एक 16 वर्षीय लड़की पर उसके कमरे की खिड़की के बाहर से पेट्रोल डाला और उसे आग लगा दी। किशोरी ने 28 अगस्त को दम तोड़ दिया था। मरने से पहले लड़की ने अपने बयान में शाहरुख को आरोपी बताया था। इसके बाद पुलिस ने शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने जांच के आधार पर बाद में नईम अंसारी उर्फ छोटू की गिरफ्तार किया था।
झारखंड में एक के बाद एक घटना
दुमका हत्याकांड के बाद 28 अगस्त को रांची में एक 15 वर्षीय आदिवासी लड़की के साथ 26 वर्षीय व्यक्ति ने उसके घर में घुसकर कथित रूप से बलात्कार करने की भी खबर सामने आई थी। इस मामले में भी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके बाद बीते दिन ही दुमका से ही एक और नाबालिग की मौत की खबर आई थी। 14 वर्षीय बच्ची का शव पेड़ से लटका मिला था।