{"_id":"61d2955ff28b2354295fe9f8","slug":"jharkhand-police-arrested-lady-drug-peddler-from-ranchi-she-used-to-supply-drugs-by-scooty","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी वाली ड्रग माफिया: नशीली दवाओं का कारोबार करने वाली लेडी ड्रग पेडलर गिरफ्तार, पुलिस की आंखों में एक साल से यूं झोंक रही थी धूल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी वाली ड्रग माफिया: नशीली दवाओं का कारोबार करने वाली लेडी ड्रग पेडलर गिरफ्तार, पुलिस की आंखों में एक साल से यूं झोंक रही थी धूल
Mon, 03 Jan 2022 11:49 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:49 AM IST
सार
पुलिस की नजरों से बचने के लिए वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर ड्रग की सप्लाई करती थी। पुलिस ने सुजाता सेन नाम की महिला की स्कूटी से भारी मात्रा में ड्रग बरामद किया है।
विज्ञापन
महिला ड्रग पेडरल गिरफ्तार
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के रांची से नशे का कारोबार करने वाली लेडी ड्रग पेडरल को गिरफ्तार किया गया है। वह स्कूटी से ही ड्रग की सप्लाई करती थी। पुलिस ने महिला की स्कूटी से भारी मात्रा में नशीली दवाइयां बरामद की हैं। सुजाता सेन नाम की इस महिला ने बताया कि वह पिछले एक साल से इस कारोबार में जुटी हुई है और सिर्फ नियमित ग्राहकों को ही ड्रग सप्लाई करती थी, जिससे वह पुलिस की पकड़ से दूर रहे।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि महिला ड्रग सप्लायर को रांची के लोअर बाजार इलाके से गिरफ्तार किया है। वह स्कूटी से ही ड्रग सप्लाई करने जाती थी, जिससे किसी को भी उस पर शक न हो। ग्राहक का जैसे ही फोन आता था, वह उसके बताए गए स्थान पर पहुंचकर ड्रग की सप्लाई करती थी। इसके बदले में एमआरपी से ज्यादा दाम भी वसूलती थी।
विज्ञापन
छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर करती थी सप्लाई
सुजाता ड्रग सप्लाई करने के लिए बहुत चालाकी से काम करती थी। वह छोटी-छोटी पुड़िया बनाकर अपनी स्कूटी की डिग्गी में रखती थी। इससे किसी को भी उस पर शक नहीं होता था। पूछताछ पर सुजाता ने बताया कि वह ब्राउन शुगर की भी सप्लाई करती है। हालांकि, उसके पास से ब्राउन शुगर बरामद नहीं की गई।
विज्ञापन
एक बार जा चुकी है जेल
लोअर बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि सुजाता नशीली दवाओं के कारोबार के आरोप में इससे पहले भी जेल जा चुकी है, लेकिन जेल से छूटने के बाद वह फिर से इस कारोबार में उतर गई। पुलिस ने बताया कि उन्हें लगातार सूचना मिल रही थी कि एक महिला नशीली दवाओं का कारोबार कर रही है। इसके बाद पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से महिला को रंगे हाथ पकड़ा।