फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Police and NCB team confiscated 425 kg of ganja in East Singhbhum district, three people arrested

झारखंड : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस ने 425 किलो गांजा किया जब्त, तीन लोग गिरफ्तार

Sun, 28 Nov 2021 01:55 AM IST
Kuldeep Singh पीटीआई, जमशेदपुर
पीटीआई, जमशेदपुर Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 28 Nov 2021 01:55 AM IST
सार

झारखंड पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से झारखंड में गांजा की तस्करी कर सकते हैं। जिसके बाद बहरागोड़ा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने शुक्रवार रात रांची से वाहन जांच अभियान शुरू किया। गांजा तस्करी मामले में 425 किलोग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
 

विज्ञापन
Jharkhand Police and NCB team confiscated 425 kg of ganja in East Singhbhum district, three people arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के जवानों ने संयुक्त अभियान में राष्ट्रीय राजमार्ग-6 पर 425 किलोग्राम गांजा के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि संयुक्त टीम ने शुक्रवार को एक पेट्रोल पंप के पास वाहन जांच अभियान के दौरान आरोपी को गिरफ्तार किया। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि गिरफ्तारियां बहरागोड़ा पुलिस थाने की सीमा के भीतर की गई हैं।
विज्ञापन


झारखंड पुलिस अधिकारी ने कहा कि एक गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ लोग ओडिशा से झारखंड में गांजा की तस्करी कर सकते हैं। जिसके बाद बहरागोड़ा पुलिस और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम ने शुक्रवार रात रांची से वाहन जांच अभियान शुरू किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एनसीबी टीम ने ओडिशा से आ रहे एक ट्रक को रोका और मादक पदार्थ का पता लगाया। उन्होंने कहा कि प्रतिबंधित पदार्थ गांजा नमक की बोरियों के पीछे छिपा हुआ था। बहरागोड़ा थाने के प्रभारी अधिकारी कुमार सौरभ ने बताया कि तलाशी के बाद कुल 41 बंडल 4.25 क्विंटल गांजा बरामद किया गया।


उन्होंने कहा कि ट्रक चालक और उसके दो सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही ट्रक को भी जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस अधिकारी ने कहा कि अभी उन्हें प्रतिबंधित सामग्री की अनुमानित कीमत की जानकारी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed