फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand palamu section 144 imposed security beefed on mahashivratri after communal violance riot

Jharkhand: तोरण द्वार विवाद के बाद पलामू में शिवरात्रि पर क्या हैं हालात, जानें

Sat, 18 Feb 2023 01:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पलामू Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 18 Feb 2023 01:54 PM IST
सार

पलामू के एसपी चंदन कुमार ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। धारा 144 लागू है।

विज्ञापन
jharkhand palamu section 144 imposed security beefed on mahashivratri after communal violance riot
पलामू के एसपी चंदन कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड के पलामू में शिव मंदिर के तोरण द्वार को लेकर सांप्रदायिक हिंसा हो गई थी। इसके चलते हुए पत्थरबाजी में कई लोग घायल हुए थे। शनिवार को देशभर में महाशिवरात्रि का त्योहार मनाया जा रहा है। इस मौके पर पलामू में हिंसा वाली जगह पर भी तनावपूर्ण शांति है। इलाके में धारा 144 लागू है। पलामू के एसपी चंदन कुमार ने बताया कि गैरकानूनी गतिविधियों को रोकने के लिए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई है। धारा 144 लागू है। शिवरात्रि कमेटी के सदस्य मंदिर में पूजा-पाठ कर रहे हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि पलामू के पांकी इलाके में बुधवार को दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई थी।  महाशिवरात्रि महोत्सव के लिए शिव मंदिर पर तोरणद्वार लगाने को लेकर यह विवाद हुआ। आरोप है कि जब एक पक्ष तोरण  द्वार लगा रहा था तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उन पर पथराव कर दिया। जिसके बाद दोनों तरफ से पत्थरबाजी शुरू हो गई। इस हिंसा में दो पुलिसकर्मियों समेत आठ लोग जख्मी हुए थे। इस दौरान आगजनी भी हुई, जिसमें कई दुकानों में आग लगा दी गई थी।  
विज्ञापन


हिंसा के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर हालात को नियंत्रित किया गया। हिंसा के मामले में अब तक 13 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने 1000 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और सीसीटीवी फुटेज और अन्य वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पलामू में इंटरनेट सेवा अगले आदेश तक स्थगित कर दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed