Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन से विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कई विषयों पर हुई गहन चर्चा
मुख्यमंत्री सोरेन ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य में ग्रामीण विकास, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, उत्पादन, कृषि, शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत प्रमुख ऑगस्टे तानो कौमे ने मुलाकात की। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। मुलाकात के दौरान ऑगस्टे तानो कौमे ने झारखंड में चल रही आर्थिक विकास योजनाओं और खासकर मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की तारीफ की।
मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य में ग्रामीण विकास, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, उत्पादन, कृषि, शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।
पढ़ें: 'अवैध बांग्लादेशियों के कारण अदिवासियों की आबादी घटी, इसलिए लागू हो NRC', सांसद निशिकांत की मांग
विश्व बैंक की टीम ने भारत में चल रही उनकी परियोजनाओं के अनुभव साझा किए और झारखंड सरकार को विकास योजनाओं की डिजाइन, क्रियान्वयन और निगरानी में सहयोग देने की इच्छा जताई, ताकि राज्य के लोगों को इसका लाभ मिल सके। दोनों पक्षों ने बातचीत को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई और तय हुआ कि रांची में एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिससे भविष्य में बेहतर सहयोग हो सके।