फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News Today, Governor Ramesh Bais Report to Amit shah Home Ministry over Ranchi Violence

Ranchi Violence: गृह मंत्री अमित शाह ने मांगी रांची हिंसा की रिपोर्ट, IB इनपुट होने के बावजूद क्यों हुई चूक?

Tue, 14 Jun 2022 08:52 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: संजीव कुमार झा Updated Tue, 14 Jun 2022 08:52 AM IST
सार

झारखंड की राजधानी रांची में शुक्रवार को भड़की हिंसा के तीन दिन बाद भी पुलिस-प्रशासन सतर्क है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती की गई है और हिंसाग्रस्त क्षेत्र में धारा 144 लागू है। आ-जा रहे वाहनों की चेकिंग बढ़ा दी गई है। मस्जिद और मंदिर के पास भी भारी पुलिस फोर्स की तैनाती की गई है। 

विज्ञापन
Jharkhand News Today, Governor Ramesh Bais Report to Amit shah Home Ministry over Ranchi Violence
रांची हिंसा - फोटो : Social media

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची में बीते शुक्रवार को भड़की हिंसा मामले में अब केंद्र सरकार सख्त हो गई है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यपाल रमेश बैस से रिपोर्ट मांगी है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने खुद इस मामले में सख्ती दिखाई है। वहीं गृह मंत्रालय से सूचना मिलते ही राजभवन ने सोमवार को रांची के डीजीपी समेत कई आला अधिकारियों को तलब किया। जानकारी के अनुसार रांची पुलिस आईबी की रिपोर्ट होने के बावजूद स्थिति को संभालने में विफल रही। हालांकि इस मामले पर डीजीपी ने अपनी सफाई दी है।

विज्ञापन


राज्यपाल ने डीजीपी समेत कई आला अधिकारियों को किया तलब
झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने हाल ही रांची में हुई हिंसा को लेकर सोमवार को डीजीपी नीरज सिन्हा और दूसरे वरिष्ठ अधिकारियों को राजभवन में तलब किया। राज्यपाल ने पूछा है कि भीड़ को हटाने के लिए आंसू गैस और पानी की बौछार करने जैसे तरीकों का इस्तेमाल क्यों नहीं किया गया। एहतियाती उपाय करने में प्रशासन विफल क्यों रहा। राजभवन से जारी एक आधिकारिक बयान के मुताबिक अधिकारियों से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी मांगी गई है। घटना के पूर्व अधिकारियों के पास क्या सूचना थी और उसके आधार पर भीड़ से निपटने के लिए क्या इंतजाम किए गए थे।  राजभवन ने पूछा कि आपके पास खुफिया ब्यूरो (आईबी), अपराध जांच विभाग (सीआईडी) है और विशेष शाखा ने क्या सूचना दी थी? जुलूस के संचालन के दौरान वहां कितने सुरक्षाकर्मी और मजिस्ट्रेट मौजूद थे? आपने कोई एहतियाती कार्रवाई क्यों नहीं की?
विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक ने राज्यपाल बैस को सूचित किया
पुलिस महानिदेशक ने बैस को सूचित किया कि इंटेलिजेंस ब्यूरो (आईबी) की एक रिपोर्ट के अनुसार, राज्य की राजधानी में 10 जून के विरोध प्रदर्शन के दौरान केवल 150 लोगों के जुटने की सूचना थी। लेकिन हजारों की संख्या में भीड़ जमा हो गई। हमने संभालने की पूरी कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed