फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: No trace of 2 children abducted in Ranchi yet, outrage after no recovery even after 3 days

Jharkhand: रांची में अपहृत दो मासूमों का तीन दिन बाद अब तक सुराग नहीं, नाराज लोगों ने शहीद चौक पर दिया धरना

Tue, 06 Jan 2026 03:37 PM IST
झारखंड ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: झारखंड ब्यूरो Updated Tue, 06 Jan 2026 03:37 PM IST
सार

Ranchi News: रांची के शालीमार बाजार से अपहृत 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका का तीन दिन बाद भी पता नहीं चला। कार्रवाई में देरी से नाराज लोगों ने शहीद चौक पर धरना दिया और प्रशासन से त्वरित बरामदगी की मांग की।

विज्ञापन
Jharkhand News: No trace of 2 children abducted in Ranchi yet, outrage after no recovery even after 3 days
कार्रवाई में देरी से नाराज लोगों ने दिया धरना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रांची के शालीमार बाजार से 2 जनवरी को अपहरण किए गए 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के तीन दिन बीत जाने के बावजूद बच्चों की सुरक्षित बरामदगी नहीं होने से परिजनों और आम लोगों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है।

विज्ञापन

 
सुस्त कार्रवाई के आरोप, शहीद चौक पर धरना
मंगलवार को प्रशासन की कथित सुस्त कार्यशैली के विरोध में बड़ी संख्या में महिला और पुरुष शहीद चौक पर धरना-प्रदर्शन पर बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से दोनों मासूम बच्चों को जल्द से जल्द सुरक्षित बरामद करने की मांग की और खोज अभियान में तेजी लाने का आग्रह किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- झारखंड में शीतलहर का असर: रांची में 6 से 8 जनवरी तक सभी स्कूल बंद; कड़ाके की ठंड से जनजीवन प्रभावित
विज्ञापन
विज्ञापन

 
परिवार की स्थिति और उठते सवाल
बच्चों के पिता सुनील यादव एक गरीब गोपालक हैं। धरना स्थल पर मौजूद राजद नेता और समाजसेवियों ने आरोप लगाया कि यदि किसी वीवीआईपी या बड़े उद्योगपति के बच्चों का अपहरण होता, तो प्रशासन पूरी ताकत झोंक देता, लेकिन गरीब परिवार होने के कारण कार्रवाई में ढिलाई बरती जा रही है।


 
स्थानीय लोगों और संगठनों की भागीदारी
धरना-प्रदर्शन में बच्चों के परिजन, स्थानीय लोग और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने एक स्वर में प्रशासन से त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की मांग की, ताकि दोनों मासूमों को सुरक्षित उनके परिवार से मिलाया जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed