फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News L Khiangte became chairman of Jharkhand Public Service Commission appointed by Governor

Jharkhand News: एल खियांग्ते बने झारखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष, राज्यपाल ने की नियुक्ति

Thu, 27 Feb 2025 03:29 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 27 Feb 2025 03:29 PM IST
सार

Jharkhand Public Service Commission: झारखंड के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने राज्य सरकार के प्रस्ताव पर त्वरित निर्णय लेते हुए यह नियुक्ति की है।

विज्ञापन
Jharkhand News L Khiangte became chairman of Jharkhand Public Service Commission appointed by Governor
एल. खियांग्ते - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को राज्य सरकार के प्रस्ताव पर तत्काल निर्णय लेते हुए राज्य के पूर्व मुख्य सचिव एल. खियांग्ते को झारखंड लोक सेवा आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया है। राज्यपाल ने आशा व्यक्त किया कि राज्य में नियुक्ति प्रक्रिया तेज होगी तथा आयोग द्वारा सभी परीक्षाओं का संचालन निर्धारित कैलेंडर के अनुरूप समयबद्ध और सुचारु रूप से हो सकेगा। आयोग की कार्यप्रणाली में गति एवं पारदर्शिता आएगी।

विज्ञापन


बता दें कि एल. खियांग्ते के प्रशासनिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से आयोग को नई दिशा मिलने की उम्मीद है। राज्य में युवाओं के लिए यह नियुक्ति एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखी जा रही है। इससे नियुक्ति प्रक्रिया में सुधार और तेजी आने की संभावना जताई जा रही है, जो राज्य के युवाओं को अवसर देने में सहायक होगी।
विज्ञापन


बताते चलें, एल. खियांग्ते मिजोरम के मूल निवासी हैं और आदिवासी समुदाय से आते हैं। वे झारखंड के 24वें मुख्य सचिव भी रह चुके हैं। 26 अक्तूबर 1964 को जन्मे एल. खियांग्ते 31 अक्तूबर 2024 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनकी प्रशासनिक विशेषज्ञता और नेतृत्व के कारण उनकी नियुक्ति को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed