फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand news: Five charred to death as car catches fire after colliding with bus in ramgarh

झारखंड में बड़ा हादसा: रामगढ़ में बस और वैगन आर में टक्कर, पांच लोग जिंदा जले

Wed, 15 Sep 2021 11:52 AM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रामगढ़ Published by: अजय सिंह Updated Wed, 15 Sep 2021 11:52 AM IST
सार

दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गई है। सभी शवों को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।
 

विज्ञापन
Jharkhand news: Five charred to death as car catches fire after colliding with bus in ramgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : twitter@ANI

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ जिले के मुरबंदा लारी के निकट बुधवार सुबह एक बस और वैगन आर कार में भीषण टक्कर हो गई। बस कार के उपर चढ़ गई और कार में आग लग गई जिससे उसमें बैठे एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की जलकर मौत हो गई।

विज्ञापन


रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सुबह लगभग आठ बजे एक वैगन आर कार की दूसरी तरफ से आ रही बस से रामगढ़ जिले के रजरप्पा पुलिस थाना क्षेत्र में गोला-रामगढ़ मुख्य मार्ग पर मुरबंदा लारी के निकट आमने सामने की भीषण टक्कर हो गई। बस कार के उपर चढ़ गई। कार में सवार सभी पांच लोग वहीं बुरी तरह फंस गए। थोड़ी ही देर बाद कार में आग लग गई और एक लड़के एवं दो महिलाओं समेत सभी पांच लोगों की मौके पर ही जलकर मौत हो गई। दुर्घटना में मारे गए लोगों के शव इतनी बुरी तरह जल गए हैं कि उनकी पहचान मुश्किल हो गई है।
विज्ञापन


कुमार ने बताया कि सभी शवों को अंत्य परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि वैगन आर के पूरी तरह जल जाने के कारण गाड़ी की पंजीकरण संख्या के अलावा अन्य विवरण नहीं मिल सका है। गाड़ी पटना के आलोक रौशन के नाम पंजीकृत है। मृतकों की पहचान एवं अन्य कार्रवाई के लिए पटना पुलिस से संपर्क किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed