फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Firing in Kapali OP area of Seraikela AC mechanic seriously injured

Jharkhand News: सरायकेला के कपाली ओपी क्षेत्र में फायरिंग, एसी मैकेनिक गंभीर रूप से घायल

Sun, 07 Sep 2025 12:54 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 07 Sep 2025 12:54 PM IST
सार

सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बाइक सवार अपराधियों ने 20 वर्षीय एसी मैकेनिक जैद खान पर फायरिंग की। घटना एशियन स्कूल के पास हुई, जिसमें जैद गंभीर रूप से घायल हुआ और उसे टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 

विज्ञापन
Jharkhand News: Firing in Kapali OP area of Seraikela AC mechanic seriously injured
अस्पताल के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरायकेला-खरसावां। सरायकेला जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में बीती रात बाइक सवार अपराधियों ने 20 वर्षीय युवक जैद खान उर्फ़ प्रिंस पर फायरिंग कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना एशियन स्कूल के पास हुई। गंभीर हालत में जैद को टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस को चश्मदीद रूबी बीवी ने बताया कि तीन आरोपियों सूरज, इरफ़ान और अफरीदी ने उससे रंगदारी की मांग की थी। पैसे न देने पर उन्होंने जैद पर पांच राउंड फायरिंग की, जिसमें एक गोली उसके पेट में लगी। रूबी ने आरोपियों को गौ-तस्कर बताया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jharkhand News: सुरक्षाबल और नक्सलियों के बीच एनकाउंटर, एक नक्सली ढेर
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, सूत्रों के अनुसार रूबी खुद भी अवैध गतिविधियों में लिप्त हो सकती है। घटना स्थल से कोई ठोस साक्ष्य न मिलने के कारण पुलिस उसकी ओर भी जांच कर रही है। जैद वहां क्यों गया था, इस सवाल पर भी पुलिस जांच कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपराध पर रोक लगाने की मांग की है। पुलिस सभी पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed