फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: Chaibasa Police got big success, two notorious militants arrested

Jharkhand News: चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो कुख्यात उग्रवादी गिरफ्तार

Sun, 31 Aug 2025 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/चाईबासा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची/चाईबासा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 31 Aug 2025 08:09 PM IST
सार

Jharkhand News: एसपी राकेश रंजन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभी भी मौका है कि वे आत्मसमर्पण करते हुए समाज की मुख्य धारा में आकर जुड़ें।

विज्ञापन
Jharkhand News: Chaibasa Police got big success, two notorious militants arrested
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी कुख्यात नक्सली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चाईबासा जिले के सारंडा घने जंगलों में पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियान में झारखंड पुलिस और कोबरा 209 बटालियन को बड़ी सफलता मिली है। सुरक्षा बलों ने दो कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए नक्सलियों पर 40 से अधिक नक्सली घटनाओं में शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन ने प्रेस वार्ता कर बताया कि गिरफ्तार किए गए नक्सलियों में शामिल हैं संदीप उर्फ हिडिमा पाडेयाम। पाडेयाम सब जोनल कमेटी का सदस्य है और शिवा बोदरा उर्फ शिबु, जो एरिया कमेटी सदस्य है। पुलिस ने इनके पास से एक पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन, वॉकी-टॉकी, डेटोनेटर और आईईडी बनाने की सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand Ragging Case: रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग केस में कार्रवाई, छह छात्रों पर मामला दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सूचना के आधार पर यह अभियान अपर पुलिस अधीक्षक पारस राणा के नेतृत्व में चलाया गया। जराईकेला थाना क्षेत्र के जंगलों से इन नक्सलियों को दबोचा गया। पूछताछ में नक्सली नेता अनल उर्फ रमेश पर गंभीर आरोप लगे हैं। उसके खिलाफ महिला दस्ता सदस्यों का यौन शोषण और अवैध गर्भपात करवाने के मामले सामने आए हैं।
 
एसपी राकेश रंजन ने इसे बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि अभी भी मौका है कि वे आत्मसमर्पण करते हुए समाज की मुख्य धारा में आकर जुड़ें। पुलिस की लगातार दबिश से नक्सलियों में बेचैनी है। वे लोग भागे फिर रहे हैं। एसपी ने कहा कि नक्सली यदि सरेंडर करते हैं तो उनकी जान बच जाएगी। साथ ही उनको सरकार के द्वारा दी जाने वाली सहायता भी मिलेगी।

यह भी पढ़ें- Jharkhand News: अफीम की खेती छोड़ेंगे खूंटी के किसान, 25 गांवों के प्रधानों ने की बैठक; वैकल्पिक खेती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed