फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: CBI's appeal to increase Lalu Yadav's sentence in fodder scam case accepted in High Court

Jharkhand: चारा घोटाला मामले में लालू यादव को बड़ा झटका, सजा बढ़ाने को लेकर CBI की अपील हाईकोर्ट में मंजूर

Wed, 09 Jul 2025 08:12 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 09 Jul 2025 08:12 PM IST
सार

Jharkhand News: सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ सीबीआई की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई है, जिसपर सुनवाई के बाद खंडपीठ ने उसे मंजूर कर लिया। वहीं, राजद ने इसे भाजपा की साजिश बताया है।

विज्ञापन
Jharkhand News: CBI's appeal to increase Lalu Yadav's sentence in fodder scam case accepted in High Court
राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव तथा उनके समर्थक (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देवघर ट्रेजरी घोटाला मामले में राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को झारखंड हाईकोर्ट से झटका लगा है। सीबीआई ने चारा घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव की सजा बढ़वाने के लिए कोर्ट में अपील की थी, जिसे हाईकोर्ट ने मंजूर कर लिया है। न्यायधीश रंगन मुखोपाध्याय और जस्टिस अंबुज नाथ की खंडपीठ अब इस मामले की सुनवाई करेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Jharkhand: 97 दिनों से राजभवन के सामने प्रदर्शन कर रहे शिक्षेत्तर कर्मचारी, कहा- अब न सुनी तो करेंगे आत्मदाह
विज्ञापन

 
सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव, बेक जूलियस और सुधीर कुमार भट्टाचार्य की सजा को बढ़ाए जाने की मांग की है। इस मामले में सीबीआई की ओर से दायर मामले में पूर्व लोक लेखा समिति के अध्यक्ष जगदीश शर्मा को इसी मामले में सात-सात साल की सजा और 10-10 लाख रुपये का जुर्माना विभिन्न धाराओं में सीबीआई की विशेष अदालत ने लगाया था। लेकिन लालू प्रसाद यादव और अन्य आरोपियों को साढ़े तीन-साढ़े तीन साल की सजा और 5-5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था। सीबीआई की विशेष अदालत के आदेश के खिलाफ सीबीआई की ओर से झारखंड हाईकोर्ट में अपील दाखिल की गई है, जिसपर सुनवाई के बाद खंडपीठ ने उसे मंजूर कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




चारा घोटाले में देवघर से हुई 89 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में दोषी तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लालू यादव फिलहाल जमानत पर हैं, वे चारा घोटाला के ही एक मामले में रांची जेल में रहे थे। फिर जेल में तबीयत खराब होने के कारण लालू यादव को रांची से दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके खराब स्वास्थ्य के कारण कोर्ट ने बेल दे दी थी। अब फिर से लालू प्रसाद की मुश्किलें बढ़ने वाली है।

यह भी पढ़ें- Jharkhand: केंद्र सरकार के चार नए श्रम कानूनों के खिलाफ श्रमिक संगठनों का भारत बंद, प्रदेश में मिला-जुला असर

वहीं, राजद ने इसे भाजपा की साजिश बताया है। साथ ही कहा है कि बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। भाजपा को लालू प्रसाद यादव से डर लगता है, इसलिए सीबीआई के माध्यम से यह ओछी हरकत करवा रही है। लेकिन इससे लालू प्रसाद और राजद के कार्यकर्ता डरने वाले नहीं हैं। बिहार में हर हाल में बिहार में बदलाव होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed