{"_id":"68175cb87adb057ebd095f9c","slug":"jharkhand-news-big-change-in-the-timing-of-jasidih-pune-express-know-the-latest-update-here-2025-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Train Status: जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस के समय में हुआ बड़ा बदलाव, जानें ताजा अपडेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Train Status: जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस के समय में हुआ बड़ा बदलाव, जानें ताजा अपडेट
Sun, 04 May 2025 05:56 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Sun, 04 May 2025 05:56 PM IST
सार
Bihar News: रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। जसीडीह और पुणे के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 11428 जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस के ठहराव समय में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है ।
विज्ञापन
ट्रेन के समय में हुआ बदलाव
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेल यात्रियों के लिए एक बड़ी खबर है। जसीडीह और पुणे के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 11428 जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस के ठहराव समय में बदलाव किया गया है। इस बात की जानकारी मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र ने दी है ।
विज्ञापन
जानें क्या हुआ बदलाव
जसीडीह और पुणे के मध्य चलायी जा रही गाड़ी संख्या 11428 जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस का जसीडीह और नवादा के मध्य तकनीकी कारणों से दिनांक 11.05.2025 से ठहराव समय में संशोधन किया जा रहा है । 11 मई, 2025 से गाड़ी संख्या 11428 जसीडीह-पुणे एक्सप्रेस जसीडीह से 20:30 बजे के बजाए संशोधित समयानुसार 21:45 बजे खुलेगी और 22: 45 बजे झाझा, 23:30 बजे किउल रूकते हुए 00.33 बजे नवादा पहुंचेगी । गया और पुणे के मध्य समय एवं ठहराव पूर्ववत रहेगा ।
विज्ञापन