फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand news a family is beating a couple and girlfriend is going to save him but accidentally died

झारखंड: प्रेमी को बचाने के चक्कर में लड़की के सिर पर पड़ी लाठी, मौके पर ही प्रेमिका की मौत

Sat, 05 Jun 2021 02:09 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चतरा Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 05 Jun 2021 02:09 PM IST
सार

झारखंड के चतरा जिले में दो प्यार करने वालों को गांव वालों ने जीने नहीं दिया। लड़की के परिवार वालों ने दोनों की खूब पिटाई की, जिसमें लड़की की मौत हो गई और लड़का गंभीर रूप से घायल है। लड़का का इलाज हजारीबाग में चल रहा है।

विज्ञापन
jharkhand news a family is beating a couple and girlfriend is going to save him but accidentally died
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विकासशील देश के बावजूद यहां प्यार करना आज भी बहुत मुश्किल है। झारखंड के चतरा जिले से एक ऐसा ही मामला सामन आया है, जहां एक परिवार ने दो प्रेम करने वाले लोगों की इस कदर पिटाई की कि मौके पर ही प्रेमिका की मौत हो गई और लड़के की हालत गंभीर बताई जा रही है। ये मामला चतरा जिले के एक लावालौंग के मडवा गांव का है।

विज्ञापन


ऐसा बताया जा रहा है कि ये दोनों गांव के तालाब के पास मिलने गए थे, यहां लड़की के परिजनों ने उन्हें देख लिया और पिटाई करनी शुरू कर दी। जानकारी मिलते ही पुलिस ने लड़की के भाइयों को हत्या के जुर्म में गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि लड़की कोलकोले पंचायत के सांभे गांव की रहने वाली है जबकि उसका प्रेमी उसी पंचायत के मडवा गांव का है। 
विज्ञापन


लड़की के परिवार वालों ने इस हद तक दोनों की पिटाई की मौके पर ही लड़की ने दम तोड़ दिया और लड़के की हालत गंभीर है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, ये दोनों गांव में बने एक तालाब के पास मिलने पहुंचे थे। लड़की के घरवालों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिसके बाद प्रेमिका के परिवार वालों ने उसकी पिटाई करनी शुरू कर दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद प्रेमी के पिटाई के दौरान उसे बचाने के लिए लड़की बीच में घुस गई और उसे सिर पर लाठी लग गई। लाठी की वजह से लड़की की मौके पर ही मौत हो गई और लड़का गंभीर रूप से घायल हो गया। हालांकि पुलिस ने लड़के को सदर अस्पताल चतरा इलाज के लिए भेज दिया। 


इसके बाद लड़के को हजारीबाग भेजा गया, ताकि उसे बेहतर इलाज मिले। बता दें कि लड़के की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लड़की की भाइयों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed