फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand News: 4 persons suffocated to death while attempting to clean septic tank

Jharkhand News: सेप्टिक टैंक की सफाई कर रहे तीन सगे भाइयो समेत चार की मौत, जहरीली गैस की चपेट में आए; दम घुटा

Fri, 15 Aug 2025 03:24 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गढ़वा Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 15 Aug 2025 03:24 PM IST
सार

झारखंड में सेप्टिक टैंक साफ करते समय जहरीली गैस की चपेट में आने से तीन सगे भाइयों समेत चार कीमौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Jharkhand News: 4 persons suffocated to death while attempting to clean septic tank
झारखंड के गढ़वा जिले में हादसा। (सांकेतिक तस्वीर)

विस्तार

झारखंड के गढ़वा जिले में शुक्रवार को सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गई। जान गंवाने वालों में तीन सगे भाई हैं। उनकी मौत से घर में मातम पसर गया है। 

विज्ञापन


पुलिस उपमहानिरीक्षक (पलामू रेंज) नौशाद आलम ने बताया कि हादसा नवादा गांव में हुआ है। मृतकों की पहचान अजय चौधरी (50), चंद्रशेखर चौधरी (42) और राजू शेखर चौधरी (55) के रूप में हुई है। यह तीनों सगे भाई थे। इसके अलावा माल्टू राम की भी मौत हुई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम ने पैतृक गांव में किया ध्वजारोहण, कहा- स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए सम्मान का दिन
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि सेप्टिक टैंक में बनी जहरीली गैस के संपर्क में आने से चारों का दम घुट गया, जिससे उनकी मौत हो गई। पुलिस घटना की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। 

ये भी पढ़ें: छह महीने में 1200 साइबर अपराधी और 484 तस्कर गिरफ्तार, डीजीपी गुप्ता ने किया दावा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed