{"_id":"686a5584246cb2577d06a95c","slug":"jharkhand-news-1-killed-3-injured-due-to-electric-shock-during-preparation-for-muharram-procession-in-giridih-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान बिजली का करंट लगने से एक की मौत, तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand News: मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान बिजली का करंट लगने से एक की मौत, तीन लोग घायल
Sun, 06 Jul 2025 04:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरीडीह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गिरीडीह
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 06 Jul 2025 04:22 PM IST
सार
Giridih News: पुलिस ने बताया कि कुछ लोग ताजिया स्थापित कर रहे थे, तभी वह ऊपरी हिस्सा अचानक एक हाई वोल्टेज तार से टकरा गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए।
विज्ञापन
बिजली का करंट लगने से व्यक्ति की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
झारखंड के गिरिडीह जिले में रविवार को मुहर्रम जुलूस की तैयारी के दौरान एक हाई टेंशन बिजली के तार की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा सुबह करीब 11:30 बजे घोड़थांभा थाना क्षेत्र के चकसिंघा इलाके में हुआ, जो राज्य की राजधानी रांची से करीब 200 किलोमीटर दूर स्थित है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- Crime: रेलवे कोयला साइट पर अंधाधुंध फायरिंग, अपराधियों ने ट्रक को फूंका; BJP नेता समेत कारोबारियों को दी धमकी
विज्ञापन
गिरिडीह के उपायुक्त रामनिवास यादव ने बताया कि मुहर्रम के जुलूस के लिए 'ताजिया' स्थापित की जा रही थी, उसी दौरान उसका ऊपरी हिस्सा हाई टेंशन वायर के संपर्क में आ गया। इससे चार लोग करंट की चपेट में आ गए। उन्होंने बताया कि कुछ लोग ताजिया स्थापित कर रहे थे, तभी वह ऊपरी हिस्सा अचानक एक हाई वोल्टेज तार से टकरा गया। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हो गए। अन्य अधिकारियों ने बताया कि घायलों को तुरंत गिरिडीह के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन
यह हादसा ऐसे समय में हुआ है जब पूरे राज्य में मुहर्रम के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं। प्रशासन की ओर से घटनास्थल की जांच की जा रही है, और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। इस हादसे ने इलाके में शोक की लहर दौड़ा दी है और स्थानीय प्रशासन पर सुरक्षा मानकों को लेकर सवाल भी उठने लगे हैं।
यह भी पढ़ें- Jharkhand: हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा से मिलीं कृषि मंत्री नेहा तिर्की, स्वास्थ्य की जानकारी ली