फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Agriculture Minister Neha Tirkey met hockey player Bimal Lakra, inquired about his health

Jharkhand: हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा से मिलीं कृषि मंत्री नेहा तिर्की, स्वास्थ्य की जानकारी ली

Sun, 06 Jul 2025 01:10 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sun, 06 Jul 2025 01:10 PM IST
सार

रांची के क्यूरेस्टा अस्पताल में इलाजरत अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा से राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री ने उनकी पत्नी व समाजसेवियों से घटना की विस्तृत जानकारी ली और हरसंभव मदद का आश्वासन दिया।
 

विज्ञापन
Agriculture Minister Neha Tirkey met hockey player Bimal Lakra, inquired about his health
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लकड़ा से मिलीं मंत्री नेहा तिर्की - फोटो : अमर उजाला

विस्तार


विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी बिमल लाकड़ा का इलाज राजधानी रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल में जारी है। मंगलवार को राज्य की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की अस्पताल पहुंचीं और बिमल लाकड़ा से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मंत्री नेहा तिर्की ने हॉकी खिलाड़ी की पत्नी कांति विमल लाकड़ा और समाजसेवी अनिल अभिताभ पन्ना से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी भी ली। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से इलाज की प्रगति के बारे में चर्चा की और बेहतर इलाज के लिए हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया।

मंत्री ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि बिमल लाकड़ा जल्द स्वस्थ हों और अपने परिवार के साथ पहले की तरह सामान्य जीवन बिताएं। बताया गया कि बिमल लकड़ा के स्वास्थ्य में लगातार सुधार हो रहा है और डॉक्टरों की टीम दिन-रात उनकी देखभाल में जुटी है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: झारखंड में कोयला खदान का एक हिस्सा ढहा; एक व्यक्ति की मौत, कई अन्य के फंसे होने की आशंका
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले राज्यपाल संतोष गंगवार, रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी भी अस्पताल जाकर बिमल लकड़ा का हालचाल ले चुके हैं। बता दें कि लाकड़ा ने कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हॉकी मुकाबलों में देश का प्रतिनिधित्व किया है। उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना राज्य के हॉकी खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों द्वारा लगातार की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed