फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: MP Joba Majhi says people will have to be responsible towards water conservation

Jharkhand: सांसद जोबा माझी बोलीं, लोगो को जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनना होगा

Wed, 19 Feb 2025 07:29 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: राहुल कुमार Updated Wed, 19 Feb 2025 07:29 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand: MP Joba Majhi says people will have to be responsible towards water conservation
सांसद जोबा माझी - फोटो : अमर उजाला
चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय स्थित विवाह भवन में  प्रदान संस्था के तत्वावधान में जल संवाद नेटवर्क और गठबंधन विषय पर कार्यशाला आयोजित हुआ। कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में सिंहभूम की सांसद जोबा माझी शामिल हुईं। सांसद ने जल की महत्ता और उसके संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि मानव जीवन में जल की क्या अहमियत है। यह किसी को बताने की जरूरत नहीं है। जल के बिना जीवन अधूरा है, लेकिन प्रकृति के इस अनमोल वरदान के प्रति हम कितने गंभीर हैं।इस पर चिंतन होनी चाहिए.
विज्ञापन


सांसद ने कहा आये दिन गांव या शहर में जल की बर्बादी होते देखा जाता है। उन्होंने लोगों से जल संरक्षण के प्रति जिम्मेदार बनने की अपील करते हुए कहा सुदूर इलाके के लोगों को शुद्ध जल नहीं मिल पाता है तो कहीं लोगों को पेयजल के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है। कहा सरकार के स्तर से भी प्रयास किये जा रहे है कि लोगों को शुद्ध जल मिल सके, लेकिन जल की बर्बादी रोकने की जिम्मेदारी हम सभी की है। उन्होंने पिछले दिनों जिले में डीएमएफटी शासी परिषद की बैठक में जल संकट से निपटने के लिए बनाये गये रणनीति साझा की।
विज्ञापन


इस दौरान सांसद जोबा माझी के हाथों विभिन्न हितधारकों को उनके बेहतर प्रयास के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।कार्यशाला का संचालन थ्रीटी दास और आचल कुमारी ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन प्रदान के टीम कार्डिनेटर हसन अदीब खान ने किया।कार्यशाला में मुखिया मेलानी बोदरा, लक्ष्मी केराई, रूकमणी मोदिन, कुश पुरती, सुखमती जोंको, निशु निशांत, मोहम्मद शहाबुद्दीन, साजिद अमीन, ज्योति रानी, रूपेली दत्ता, बप्पा घोष, हर्ष अरूण, योगेंद्र परमार, मनीष कुमार दिलीप कुमार, राजेश गागराई समेत वार्ड सदस्य, जल सहिया, महिला मंडल की सदस्य व अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed