फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand MLA Indrajeet Mahtos son dies by suicide

झारखंड: विधायक इंद्रजीत महतों के बेटे ने की आत्महत्या, कीटनाशक पीने से हुई मौत

Mon, 13 Feb 2023 06:41 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 13 Feb 2023 06:41 PM IST
सार

पुलिस अधिकारी ने बताया, विवेक (29 वर्षीय) दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह कुछ दिन पहले ही रांची से करीब 65 किलोमीटर दूर सिल्ली लौटा था और अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था।  

विज्ञापन
Jharkhand MLA Indrajeet Mahtos son dies by suicide
मौत (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के सिंदरी विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक कुमार महतो की सोमवार को कथित तौर पर कीटनाशक पीने से मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


एक पुलिस अधिकारी ने बताया, विवेक (29 वर्षीय) दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह कुछ दिन पहले ही रांची से करीब 65 किलोमीटर दूर सिल्ली लौटा था और अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था।  
विज्ञापन


उसके पिता और सिंदरी के भाजपा विधायक लंबे समय से बीमार हैं और उनका हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। 

सिल्ली पुलिस थाने के प्रभारी आकाशदीप ने कहा, जानकारी के मुताबिक विवेक कुमार महतो ने रविवार सुबह कीटनाशक पी लिया। उसे पहले मुरी के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। बाद में रांची के एक अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठान में रेफर कर दिया गया था। सोमवार को उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा, हो सकता है कि विवेक अवसाद (डिप्रेशन) से पीड़ित रहा हो। यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। हालांकि, आगे की जांच जारी है। 

जिस अस्पताल में विवेक की मौत हुई, वहां के एक डॉक्टर ने कहा कि उसने कीटनाशक पी लिया था और उसे रविवार शाम को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार सुबह उसने अंतिम सांस ली। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed