Jharkhand News: पटना गांधी मैदान पहुंचीं मंत्री दीपिका पांडेय, वोट अधिकार समापन कार्यक्रम स्थल का लिया जायजा
Jharkhand News: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस यात्रा को लेकर पूरे बिहार के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। यह उत्साह साफ संकेत देता है कि बिहार बदलाव चाहता है और यह बदलाव केवल महागठबंधन की सरकार ही ला सकती है। पढ़ें पूरी खबर...।
विस्तार
झारखंड सरकार की ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह रविवार को पटना पहुंचीं। वे यहां वोट अधिकार यात्रा के समापन समारोह में शामिल होने के लिए आईं। इस दौरान उन्होंने पटना गांधी मैदान जाकर कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उनके साथ झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और पूर्व विधायक अंबा प्रसाद मौजूद रहीं।
‘बिहार के युवा बदलाव को तैयार’
निरीक्षण के बाद मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि इस यात्रा को लेकर पूरे बिहार के युवाओं में जबरदस्त उत्साह है। यह उत्साह साफ संकेत देता है कि बिहार बदलाव चाहता है और यह बदलाव केवल महागठबंधन की सरकार ही ला सकती है। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूरी राजनीति झूठ और फरेब पर आधारित है, जबकि कांग्रेस पार्टी का संस्कार कभी भी किसी को गाली देने का नहीं रहा।
‘भाजपा जनता को गुमराह कर रही, लेकिन सच्चाई सबके सामने’
मंत्री ने कहा कि भाजपा झूठ और प्रपंच के जरिए जनता को गुमराह करना चाहती है, लेकिन बिहार की जनता अब सच्चाई जान चुकी है। उन्होंने विश्वास जताया कि बिहार और उसके युवा अब निर्णायक बदलाव की ओर बढ़ चुके हैं और महागठबंधन की जीत तय है। जनता इस बार पूरी तरह से इंडी गठबंधन के साथ खड़ी है और सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है।
यह भी पढ़ें- Jharkhand News: चाईबासा पुलिस को मिली बड़ी सफलता, दो कुख्यात उग्रवादी गिरफ्तार
‘राहुल गांधी की यात्रा को जनता का मिला अपार समर्थन’
दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा को जनता से भरपूर समर्थन मिला है। उन्होंने दावा किया कि एक सितंबर को पटना गांधी मैदान में होने वाला वोट अधिकार समापन कार्यक्रम ऐतिहासिक होगा।
वरिष्ठ नेताओं की होगी मौजूदगी
मंत्री ने जानकारी दी कि इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी, पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सहित कई इंडी गठबंधन के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
यह भी पढ़ें- Jharkhand Ragging Case: रामगढ़ इंजीनियरिंग कॉलेज में रैगिंग केस में कार्रवाई, छह छात्रों पर मामला दर्ज
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.