फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: List of 87 most-wanted criminals from 18 districts released; police seek public's help

झारखंड: प्रदेश के 18 जिलों के 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी, पुलिस ने जनता से मांगी मदद

Fri, 23 Oct 2026 03:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 03:36 PM IST
सार

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 18 जिलों के 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी की है। हत्या, लूट, डकैती और रंगदारी के मामलों में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने जनता से सहयोग मांगा है।

 

विज्ञापन
Jharkhand: List of 87 most-wanted criminals from 18 districts released; police seek public's help
अपराध - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्य के 18 जिलों से जुड़े 87 मोस्ट वांटेड अपराधियों की सूची जारी की है। इन अपराधियों पर हत्या, डकैती, रंगदारी और लूट जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज करते हुए आम जनता से सहयोग की अपील की है।

विज्ञापन


अंतरराज्यीय नेटवर्क पर नजर
पुलिस की सूची में झारखंड के अपराधियों के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल और हरियाणा से जुड़े वांछित अपराधियों के नाम भी शामिल हैं। आरोप है कि इनमें से कुछ अपराधी झारखंड में आपराधिक वारदात को अंजाम देने के बाद दूसरे राज्यों में जाकर छिप जाते हैं। ऐसे अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अन्य राज्यों के साथ समन्वय बनाकर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


प्रमुख जिलों के वांछित अपराधी
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी सूची में जमशेदपुर से रंजन मिश्रा, सूरज सिंह, अनवर अली, अरुण सिंह, रोहित चंद और मोहम्मद इमरान के नाम शामिल हैं। रांची से लखन सिंह, मजहर अंसारी, रवि रितेश नाग, अभिषेक तिर्की, शहजाद और शहवाज मलिक वांछित हैं। चाईबासा से गुलशन बिरुली, देव कुमार बिरुली, मोहम्मद तबरेज, दानियल पॉल, विजय बिरुली, सिकंदर जामुदा, राजू गगराई, गारदी सोए, मंजीत सिंह बारी और मार्कण्डेय कुंटिया के नाम सूची में दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

हजारीबाग से उमेश दास, महावीर रविदास, गुड्डू भुइयां, गणेश दास, हामिद आफताब, दानिश खान, विनोद सिंह, रणजीत सिंह, जितेंद्र महतो, संतोष सिंह, मुकेश सिंह, लुकमान अंसारी, तौफीक अंसारी, दीपक कुमार, सुरेश महतो और तीरथ महतो की तलाश है।

सरायकेला से मोहम्मद अफरोज, सूरज कोतवाल, मनोज गिरी, शंकर तांती और अजित प्रधान वांछित हैं। देवघर से गौरव खबारे, शिबू मिश्रा, अंकित जोशी, अनवर अंसारी, परेश मंडल, शहदेव मंडल, रिंकू दास और महावीर मंडल के नाम शामिल हैं।

अन्य जिलों के अपराधी भी सूची में
लातेहार से आशा कच्छप, दिलीप उरांव और लाखो भुइयां के नाम दर्ज हैं। पलामू और गढ़वा क्षेत्र से संतोष पाण्डेय, भरत प्रसाद साह, कमलेश सिंह और चंगेज खान की तलाश है। बोकारो से राजू मुंडा, विनोद सिंह और रतन तांती वांछित हैं।

लोहरदगा से आलोक भगत और आशीष उरांव तथा खूंटी से केशव कुमार का नाम सूची में है। गिरिडीह से इंदर मंडल और अशोक वर्मा, गुमला से शोएब मिर्धा और कर्मा उरांव, कोडरमा से महावीर यादव, जामताड़ा से किशोर मंडल और दुमका से कारु का नाम भी दर्ज किया गया है।



सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि सूची में शामिल अपराधियों के बारे में कोई भी जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखने का भरोसा दिलाया है। पुलिस का उद्देश्य इन वांछित अपराधियों को गिरफ्तार कर कानून के दायरे में लाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed