फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   SIT investigation into the Prabhat Mehta murder case concluded; accused police personnel given a clean chit

झारखंड: प्रभात मेहता हत्याकांड में एसआईटी की जांच पूरी, आरोपित पुलिसकर्मियों को मिली क्लीन चिट

Fri, 23 Oct 2026 03:19 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 23 Oct 2026 03:19 PM IST
सार

पलामू के प्रभात मेहता हत्याकांड में विशेष जांच दल ने अपनी रिपोर्ट सीआईडी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को सौंप दी है। मोबाइल कॉल डिटेल और टावर लोकेशन की जांच के बाद आरोपित पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट दी गई है।

 

विज्ञापन
SIT investigation into the Prabhat Mehta murder case concluded; accused police personnel given a clean chit
कार्यालय एसपी पलामू - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पलामू जिले के बहुचर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में विशेष जांच दल (एसआईटी) ने अपनी जांच पूरी कर ली है। जांच दल ने विस्तृत रिपोर्ट अपराध अनुसंधान विभाग (सीआईडी) और पलामू प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक किशोर कौशल को सौंप दी है। पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने रिपोर्ट सौंपे जाने की पुष्टि की है। जांच में आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या में शामिल होने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिला। तकनीकी साक्ष्यों के विश्लेषण के आधार पर जांच दल ने उन्हें क्लीन चिट दी है।

विज्ञापन


तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच
प्रभात मेहता की हत्या के बाद उनके परिजनों ने स्थानीय पुलिस प्रशासन के कुछ अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका पर सवाल उठाए थे। आरोपों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया था।

विज्ञापन

टीम ने मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की। इस दौरान तकनीकी साक्ष्यों को प्रमुख आधार बनाया गया। जांच दल ने संदेह के घेरे में आए पुलिसकर्मियों के मोबाइल फोन के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) और टावर लोकेशन की पड़ताल की।

विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के समय अलग-अलग स्थानों पर थे पुलिसकर्मी
तकनीकी आंकड़ों और मोबाइल लोकेशन के विश्लेषण के बाद जांच दल इस निष्कर्ष पर पहुंचा कि घटना के समय आरोपित पुलिसकर्मी अलग-अलग स्थानों पर अपने निर्धारित कर्तव्यों में तैनात थे। जांच में उनकी संलिप्तता का कोई साक्ष्य नहीं मिला। इसके बाद टीम ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों को सौंप दी। सीआईडी और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने इस मामले में जांच दल से रिपोर्ट मांगी थी।

बेंगलुरु से गिरफ्तार हुआ था मुख्य आरोपी
पाटन थाना क्षेत्र के सहदेवा गांव निवासी प्रभात मेहता घर से निकलने के बाद अचानक लापता हो गए थे। बाद में उनका शव बरामद हुआ था। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले के मुख्य आरोपी को बेंगलुरु से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार आरोपी मृतक प्रभात का दोस्त बताया गया।

मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद परिजनों ने पुलिसकर्मियों की भूमिका और कार्यशैली पर संदेह जताया था। इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने विशेष जांच दल गठित किया। जांच में आरोपित पुलिसकर्मियों के खिलाफ हत्या में शामिल होने का कोई ठोस साक्ष्य नहीं मिलने पर उन्हें क्लीन चिट दे दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed