फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Khunti Married woman dead body found, police started questioning husband

झारखंड: खूंटी में मिला विवाहिता का अधजला शव, पुलिस ने पति को हिरासत में लिया

Fri, 27 Dec 2019 09:47 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अनवर अंसारी Updated Fri, 27 Dec 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Jharkhand Khunti Married woman dead body found, police started questioning husband
सांकेतिक तस्वीर

झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने गुरुवार सुबह एक विवाहिता का अधजला शव बरामद किया। घटना की जानकारी मिलते ही एसडीपीओ आशीष कुमार महली और खूंटी के थाना प्रभारी जयदीप टोप्पो घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शव की पहचान अरगोड़ा निवासी मुंसिफ खान की पत्नी विनीता तिर्की के रूप में हुई है। शव की पहचान होने के बाद मृतिका के पति मुंसिफ खान को हिरासत में लिया गया है। साथ ही उससे पूछताछ जारी है। 
विज्ञापन


घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ग्रामीण खेतों की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उन्होंने सड़क किनारे विवाहिता का अधजला शव देखा। उन्होंने बताया कि महिला का कमर से ऊपर का हिस्सा बुरी तरह जल चुका था। जिसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के मुखिया ने घटना को लेकर कहा है कि हैदराबाद के बाद खूंटी में इस तरह की शर्मसार करने वाली घटना को अंजाम दिया गया। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से हैदराबाद पुलिस ने आरोपियों को सजा दी, ठीक उसी तरह इस घटना में शामिल आरोपियों को भी सजा देने की आवश्यकता है। मुखिया ने पुलिस से जल्द से जल्द मृतका शिनाख्त कर दोषियों को सजा देने की मांग की है। 


एसपी आशुतोष शेखर ने बताया कि आशंका है कि कहीं और हत्या कर तिरिलटोली की जंगल में शव को लाकर फेंक दिया गया और पहचान मिटाने के लिए उसे प्लास्टिक में लपेटकर जला दिया गया। साथ ही उन्होंने दुष्कर्म की संभावना या गर्भवती होने से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही इसपर कुछ कहा जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed