फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: JMM Rajya Sabha MP Mahua Maji admitted at Orchid Medical Centre in Ranchi

Jharkhand: बाल-बाल बचीं झामुमो सांसद महुआ माजी; महाकुंभ से लौटते समय ट्रक से टकराई कार, अस्पताल में भर्ती

Wed, 26 Feb 2025 11:21 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लातेहार Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 26 Feb 2025 11:21 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि राज्यसभा सांसद माजी की बाईं कलाई में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार उनके परिवार के सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं।

विज्ञापन
Jharkhand: JMM Rajya Sabha MP Mahua Maji admitted at Orchid Medical Centre in Ranchi
Mahua Maji - फोटो : PTi

विस्तार

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) राज्यसभा सांसद महुआ माजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रयागराज से लौटते समय झारखंड के लातेहार के पास उनका वाहन दुर्घटना का शिकार हो गया। इसके बाद उन्हें रांची के ऑर्किड मेडिकल सेंटर में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


विज्ञापन


क्या है मामला?
झारखंड के लातेहार जिले में बुधवार तड़के महाकुंभ से लौटते समय झामुमो सांसद महुआ माजी की कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने से वे घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि राज्यसभा सांसद माजी की बाईं कलाई में फ्रैक्चर हो गया है। उन्हें रांची के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कार में सवार उनके परिवार के सदस्यों को भी मामूली चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहां हुई घटना?
घटना एनएच-75 पर होटवाग गांव के पास तड़के करीब 2.30 बजे हुई। सदर थाना प्रभारी दुलार चौड़े ने बताया कि माजी को तुरंत सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया और फिर बेहतर इलाज के लिए रिम्स-रांची रेफर कर दिया गया। उन्होंने बताया कि वे अपने बेटे और बहू के साथ प्रयागराज से रांची लौट रही थीं।

सीएम ने की शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने माजी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया, 'राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ झामुमो नेता महुआ माझी और उनके परिवार के सदस्यों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली है। मैं महुआ और उनके परिवार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'

संबंधित वीडियो
 

Jharkhand: JMM Rajya Sabha MP Mahua Maji admitted at Orchid Medical Centre in Ranchi
सीएम हेमंत सोरेन महुआ माजी से मुलाकात करते हुए - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन आज एचबी रोड स्थित ऑर्किड अस्पताल पहुंचे।वहां उन्होंने सड़क दुर्घटना में घायल राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी से मुलाकात कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। मौके पर मुख्यमंत्री ने ऑर्किड अस्पताल के चिकित्सकों से वहां इलाजरत राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी के चिकित्सा तथा स्वास्थ्य सुधार से संबंधित जानकारी ली।

मालूम हो कि राज्यसभा सांसद डॉ. महुआ माजी और उनके परिजन महाकुंभ स्नान कर वापस रांची लौट रहे थे। बुधवार अहलेसुबह लातेहार जिला स्थित होटवाग गांव के समीप पहुंचते ही उनका वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में डॉ. महुआ माजी और उनके परिजन घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed