फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand HRD Minister Jagarnath Mahto enrolled in class 11

झारखंड : मंत्री जगरनाथ महतो ने 11वीं कक्षा में लिया प्रवेश, कहा- जमकर करूंगा पढ़ाई

Mon, 10 Aug 2020 07:52 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बोकारो Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 10 Aug 2020 07:52 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand HRD Minister Jagarnath Mahto enrolled in class 11
जगरनाथ महतो - फोटो : फेसबुक

झारखंड के मानव संसाधन एवं विकास मंत्री जगरनाथ महतो ने राज्य की शिक्षा व्यवस्था सुधारने के साथ अपनी शिक्षा को भी आगे बढ़ाने का फैसला किया है। 10वीं पास महतो ने 11वीं कक्षा में प्रवेश लिया है। उन्होंने कहा, 'मैं अब 11वीं कक्षा में प्रवेश ले रहा हूं और मेहनत से पढ़ाई करूंगा। जब एचआरडी मंत्री की भूमिका संभालने की मेरी क्षमता पर सवाल उठाए गए तो मुझे बहुत दुख हुआ क्योंकि मैं अभी भी 10वीं पास हूं।'

विज्ञापन

 

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पूरे राज्य में 4,416 मॉडल स्कूल खोले जाएंगे। मैंने आज इसके लिए आदेश पर दस्तखत कर दिए हैं। इससे राज्य में अधिक सुविधाओं के साथ बेहतर शिक्षा प्रदान की जा सकेगी। महतो ने अपने 11वीं में प्रवेश लेने पर कहा कि शिक्षा हासिल करने की कोई उम्र सीमा नहीं होती है। कई लोग अन्य नौकरियों में रहते हुए भी आईएएस और आईपीएस की तैयारी करते हैं और सफल भी होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



बता दें कि जगरनाथ महतो ने साल 1995 में चंद्रपुरा प्रखंड के नेहरू उच्च विद्यालय तेलो से मैट्रिक की परीक्षा द्वितीय श्रेणी में पास की थी। उन्होंने कहा कि महज 10वीं पास होने के कारण उनकी काफी आलोचना हुई। लेकिन, अब वह मेहनत से पढ़ाई करके इंटर की परीक्षा पास करेंगे। उन्होंने सोमवार को बोकारो जिला के बेरमो प्रखंड अंतर्गत नावाडीह स्थित देवी महतो महाविद्यालय में सोमवार को प्रवेश कराया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed