फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Home Guard Corps and Fire Service Sports Competition ends CM Hemant Soren distributes prizes

Jharkhand: गृह रक्षा वाहिनी और अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता समाप्त, CM हेमंत सोरेन ने पुरस्कार किए वितरित

Sat, 08 Mar 2025 08:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 08 Mar 2025 08:44 PM IST
सार

सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को रांची के धुर्वा स्थित केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी में आयोजित झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर उन्होंने महिला-पुरुष प्रतिभागियों की सराहना की।

विज्ञापन
Jharkhand Home Guard Corps and Fire Service Sports Competition ends CM Hemant Soren distributes prizes
सीएम हेमंत सोरेन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज केंद्रीय प्रशिक्षण संस्थान, गृह रक्षा वाहिनी, धुर्वा रांची में आयोजित झारखंड राज्य गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा खेलकूद प्रतियोगिता 2025 के समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने संबोधन में कहा कि आज इस समापन समारोह में गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के महिला-पुरुष प्रतिभागियों ने खेल तथा परेड के माध्यम से बेहतर हुनर का प्रदर्शन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के कर्मी राज्य सरकार के अभिन्न अंग के रूप में कार्य करते हैं। शहर हो या सुदूर ग्रामीण क्षेत्र सभी जगहों पर आपकी गतिविधियां निरंतर चलती रहती है। राज्य सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर आम लोगों की सेवा में आप सभी लोग लगे रहते हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह एक कार्यक्रम या खेलकूद प्रतियोगिता ही नहीं, बल्कि आपके साथ-साथ पूरे संवर्ग के कर्मियों के लिए उत्साह और मनोबल बढ़ाने वाला क्षण है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज के इस व्यस्ततम दिनचर्या में लोग अक्सर तनाव की स्थिति में जीवन व्यतीत करते हैं, परंतु ऐसे प्रतियोगिता अथवा कार्यक्रम के जरिए कम समय के लिए ही सही पर तनावमुक्त होकर इस प्रतियोगिता का आनंद लेते हैं। खेलकूद का जीवन में बहुत अहमियत है। खेल, गीत, संगीत हर उम्र के व्यक्तियों के लिए जरूरी होता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के माध्यम से इस परिसर में खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन हुआ। आप सभी लोग एक दूसरे के साथ बेहतर समन्वय बनाकर प्रतियोगिता का समापन कर रहे हैं, यह बहुत ही उत्साह, उमंग एवं खुशी की बात है।
विज्ञापन




इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने राज्य के अलग-अलग जिलों से इस खेलकूद प्रतियोगिता में शामिल हुए गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा संवर्ग के खिलाड़ियों को अपनी ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। मौके पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न खेलों के विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। अपर मुख्य सचिव अविनाश कुमार, डीजी गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा अनिल पालटा, एडीजी प्रशिक्षण प्रिया दुबे, जोनल आईजी रांची अखिलेश झा सहित संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी, पुलिस कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed