फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: High Court's decision on JSCC-CGL paper leak case candidates happy

Jharkhand: जेएससीसी-सीजीएल पेपर लीक मामले पर हाईकोर्ट का फैसला, अभ्यर्थियों में खुशी; बांटी गई मिठाइयां

Thu, 04 Dec 2025 02:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 04 Dec 2025 02:16 PM IST
सार

झारखंड हाईकोर्ट द्वारा जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की याचिका खारिज किए जाने पर अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। नियुक्ति प्रक्रिया साफ होने की उम्मीद में अभ्यर्थियों ने मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया। 

विज्ञापन
Jharkhand: High Court's decision on JSCC-CGL paper leak case candidates happy
झारखंड हाईकोर्ट - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड में जेएससीसी-सीजीएल परीक्षा पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग की दायर याचिका को झारखंड हाईकोर्ट के द्वारा खारिज करने के बाद अभ्यर्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। अब नियुक्तियों का रास्ता साफ हो गया हैं। इसमें परीक्षा देने और सफल होने वाले अभ्यर्थियों में खुशियों का संचार उत्पन्न हो गया है। अभ्यर्थी गुरुवार को झारखंड हाईकोर्ट पहुंचे और मिठाइयां बांटी और खुशियों का इजहार किया।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार की देर शाम ढोल नगाड़े और आतिशबाजी के साथ खुशियां बनाने का काम किया गया था। वहीं राकेश, गौरव ,मोहन सहित कई अभ्यर्थियों ने कहा कि झारखंड हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। एक स्टूडेंट जो दिन रात परीक्षा की तैयारियों के लिए पढ़ता है और उसके बाद परीक्षा देता है।
विज्ञापन


पढ़ें: प्रेम-प्रसंग में शिक्षक निकला कातिल, कोचिंग जा रही छात्रा को मार दी थी गोली; पुलिस ने असम से दबोचा    
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में पॉलिटिकल लोग परीक्षा परिणाम को रद्द करने और हंगामा करने का काम करते हैं यह उनके मुंह पर एक तरह से तमाचा है। झारखंड हाईकोर्ट ने सीबीआई जांच की मांग को खारिज कर दिया है। आने वाली कोई भी नियुक्तियों में इसका इंपेक्ट रहेगा। कोर्ट का यह फैसला हम लोगों के जीवन में लैंडमार्क होगा। अब हम लोगों को सरकारी नौकरी मिलेगी। परीक्षा परिणाम का रिजल्ट जारी हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed