फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Darbhanga News ›   Bihar: Teacher turns out to be murderer in love affair shot student going to coaching in samastipur

Bihar: प्रेम-प्रसंग में शिक्षक निकला कातिल, कोचिंग जा रही छात्रा को मार दी थी गोली; पुलिस ने असम से दबोचा

Thu, 04 Dec 2025 12:28 PM IST
दरभंगा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: दरभंगा ब्यूरो Updated Thu, 04 Dec 2025 12:28 PM IST
सार

Bihar News: समस्तीपुर के शिवाजीनगर में कोचिंग जा रही छात्रा गुड़िया कुमारी की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। प्रेम-प्रसंग के विवाद में आरोपी निजी स्कूल शिक्षक कुमोद कुमार को असम के गुवाहाटी से गिरफ्तार किया गया। 

विज्ञापन
Bihar: Teacher turns out to be murderer in love affair shot student going to coaching in samastipur
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर जिले के शिवाजीनगर थाने के परसा गांव स्थित बघौनी गाछी में 11 अगस्त को कोचिंग जाने के दौरान छात्रा गुड़िया कुमारी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले का पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान के आधार पर खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी निजी स्कूल शिक्षक कुमोद कुमार उर्फ रघु नहारे को असम के गुवाहाटी के ज्योतिनगर से गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


रोसड़ा डीएसपी संजय कुमार सिन्हा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गिरफ्तार आरोपी बिहार शरीफ का निवासी है और घटना के बाद से फरार चल रहा था। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि मृतका की बड़ी बहन से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था और वह उससे शादी करना चाहता था। लेकिन मृतका और उसकी मां इस रिश्ते का विरोध करती थीं। इसी नाराजगी में उसने छात्रा गुड़िया की हत्या कर दी।
विज्ञापन


पढे़ं: घर में अकेले थे दोनों…शाम पंखे से झूलते मिले नाबालिग प्रेमी-युगल; पुलिस गुत्थी सुलझाने में जुटी
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएसपी ने बताया कि आरोपी बहेरी बाजार स्थित एक निजी स्कूल में शिक्षक था, जहाँ से मृतका की बड़ी बहन से उसके संबंधों की शुरुआत हुई। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाइल, मृतिका का मोबाइल और फरार होने के दौरान खरीदा गया रेलवे टिकट भी बरामद किया गया है। मौके पर शिवाजीनगर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार, अपर थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सहित पुलिस टीम मौजूद थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed