फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Lalu Prasad Yadav News: Jharkhand High Court defers bail of RJD chief Lalu Prasad Yadav The matter will be next heard on February 12

बीमार लालू प्रसाद यादव को नहीं मिली जमानत, 12 फरवरी को होगी अगली सुनवाई

Fri, 29 Jan 2021 09:26 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: Tanuja Yadav Updated Fri, 29 Jan 2021 09:26 PM IST
विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav News: Jharkhand High Court defers bail of RJD chief Lalu Prasad Yadav The matter will be next heard on February 12
लालू प्रसाद यादव - फोटो : सोशल मीडिया

साढ़े नौ सौ करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में सजा काट रहे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका पर एक बार फिर सुनवाई स्थगित हो गई है। अब दुमका कोषागार से गबन के मामले में उनकी जमानत याचिका पर 12 फरवरी को सुनवाई होगी। इससे पहले, आज शुक्रवार को इस मामले में सुनवाई होनी थी और लालू के अधिवक्ताओं ने उन्हें जमानत मिलने तथा देर शाम तक न्यायिक हिरासत से रिहा हो जाने की उम्मीद जताई थी ।

विज्ञापन


झारखंड उच्च न्यायालय में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की पीठ में राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की दुमका कोषागार से गबन के मामले में जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई होनी थी। लेकिन जैसे ही आज की कार्यवाही प्रारंभ हुई, पीठ ने बताया कि लालू यादव की ओर से दाखिल किए गए कागजात उन तक समय से नहीं पहुंचे, लिहाजा मामले में सुनवाई अब अगले सप्ताह की जाएगी। फिर बाद में तकनीकी कारणों से सुनवाई की तिथि 12 फरवरी निर्धारित कर दी गई।
विज्ञापन


लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने बताया कि पीठ ने मामले की सुनवाई की तिथि पांच फरवरी निर्धारित की थी, लेकिन बाद में पांच फरवरी को एक अन्य महत्वपूर्ण मामले की सुनवाई निर्धारित होने के चलते लालू प्रसाद की जमानत से जुड़े मामले की सुनवाई 12 फरवरी के लिए टाल दी गई। अदालत ने कहा कि यदि लालू के नए हलफनामे और कागजात एवं दावों पर सीबीआई को कोई जवाब दाखिल करना हो तो इस दौरान वह कर सकती है। अन्यथा मामले में अगले सप्ताह सुनवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीबीआई की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राजीव सिन्हा ने कहा कि वह लालू के दावों पर बहस करेंगे और वह बहस के लिए तैयार हैं। लेकिन लालू की ओर से दिल्ली से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने कहा कि जब अदालत के समक्ष सभी कागजात नहीं हैं तो आज बहस का कोई लाभ नहीं है। इसके बाद अदालत ने मामले की सुनवाई 12 फरवरी के लिए स्थगित कर दी।

इससे पहले लालू के अधिवक्ता देवर्षि मंडल ने कहा था ‘अब लालू यादव को इस मामले में जमानत मिल जाने की पूरी संभावना है जिसके बाद वह शाम तक न्यायिक हिरासत से रिहा हो जायेंगे क्योंकि इसके अलावा जिन तीन मामलों में उन्हें सजा मिली है उनमें पहले ही जमानत मिल चुकी है।’


यादव को चारा घोटाले के चार विभिन्न मामलों में सजा मिल चुकी है जिनमें से तीन मामलों में उन्हें उच्च न्यायालय से जमानत मिल चुकी है। यादव को यदि दुमका कोषागार मामले में पांच फरवरी को जमानत मिलती है तो वह जेल से बाहर आ जाएंगे। हालांकि यादव को शनिवार को निमोनिया की शिकायत के बाद रिम्स से दिल्ली स्थित एम्स भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed