फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Hearing on Lalu Prasad Yadav bail plea in fodder scam Today

लालू को फिर झटका: 22 अप्रैल तक जेल में ही रहेंगे राजद अध्यक्ष, जमानत याचिका पर नहीं हुई सुनवाई

Fri, 08 Apr 2022 02:31 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Apr 2022 02:31 PM IST
सार

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाले में लालू प्रसाद यादव को 21 फरवरी को सजा सुनाई गई थी। राजद अध्यक्ष की जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारियां होने का हवाला दिया गया है।

विज्ञापन
Jharkhand Hearing on Lalu Prasad Yadav bail plea in fodder scam Today
लालू प्रसाद यादव। - फोटो : पीटीआई (फाइल फोटो)

विस्तार

डोरंडा कोषागार से अवैध निकासी से जुड़े चारा घोटाला के सबसे बड़े मामले में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद को शुक्रवार को भी हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली। झारखंड हाईकोर्ट में जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई लेकिन सीबीआई ने अपना जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से समय मांगा है। सीबीआई की मांग पर कोर्ट ने  22 अप्रैल को सुनवाई की अगली तिथि निर्धारित कर दी। इस पहले एक अप्रैल को न्यायाधीश के अदालत में नहीं बैठने की वजह से सुनवाई स्थगित कर दी गई थी। इस मामले में लालू प्रसाद यादव को 21 फरवरी को सजा सुनाई गई थी।

विज्ञापन


11 मार्च को भी टल गई थी सुनवाई
इससे पहले जमानत याचिका पर 11 मार्च को भी सुनवाई नहीं हो सकी थी क्योंकि उक्त तारीख पर अदालत ने इस मामले में सीबीआई अदालत से रिकॉर्ड (एलसीआर) मंगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव ने सीबीआई अदालत के आदेश के खिलाफ झारखंड हाईकोर्ट में 24 फरवरी को अपील दाखिल की थी। अपनी अपील के साथ ही लालू यादव ने जमानत के लिए भी आवेदन दिया था जिस पर चार मार्च को सुनवाई हुई थी, लेकिन अदालत ने याचिका में त्रुटियों को दुरुस्त करने का निर्देश देते हुए इसकी सुनवाई 11 मार्च को निर्धारित की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारियों का हवाला
लालू प्रसाद यादव की जमानत याचिका में बढ़ती उम्र और 17 प्रकार की बीमारियां होने का हवाला दिया गया है। साथ ही यह भी कहा गया कि उन्होंने इस मामले में सजा की आधी अवधि जेल में पहले ही पूरी कर ली है। इस आधार पर उन्हें जमानत की सुविधा मिलनी चाहिए।

चार मामलों में मिल चुकी है जमानत
बता दें कि चारा घोटाले से जुड़े कुल पांच मामलों में से चार मामलों में लालू प्रसाद को जमानत मिल चुकी है। अगर डोरंडा कोषागार मामले में भी लालू को जमानत मिल जाती है तो वे चारा घोटाले से जुड़े सभी मामलों में जमानत पर बाहर होंगे।



139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी का मामला
डोरंडा कोषागार से 139.35 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू प्रसाद यादव को पांच वर्ष की सजा सुनाई है। इसी मामले में जमानत के लिए लालू प्रसाद की ओर से झारखंड हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed