फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand HC orders state government to file affidavit in Binay Mahto murder case

बिनय महतो हत्याकांड: हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा- मामला सीबीआई को क्यों न सौंपा जाए?

Thu, 07 Oct 2021 11:05 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: Amit Mandal Updated Thu, 07 Oct 2021 11:05 PM IST
सार

लड़के के पिता मनबहल महतो ने 2018 में अपने बेटे की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था।

विज्ञापन
Jharkhand HC orders state government to file affidavit in Binay Mahto murder case
हाई कोर्ट का निर्देश - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड हाई कोर्ट ने गुरुवार को राज्य सरकार को एक हलफनामा दाखिल करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसमें यह स्पष्ट किया जाए कि 2016 का बिनय महतो हत्याकांड का मामला सीबीआई को क्यों नहीं सौंपा जाए। रांची के एक स्कूल के छात्र महतो की 5 फरवरी, 2016 को शिक्षकों के आवासीय क्वार्टर के बाहर परिसर में हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन


लड़के के पिता मनबहल महतो ने 2018 में अपने बेटे की मौत की स्वतंत्र जांच की मांग करते हुए उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया था। पुलिस ने शुरुआती जांच में सुझाव दिया था कि स्कूल में हिंदी की शिक्षिका नाजिया हुसैन, उनके पति आरिफ अली अंसारी और उनके दो किशोर बच्चे कथित तौर पर हत्या में शामिल थे।
विज्ञापन


हुसैन के बच्चों को किशोर न्याय बोर्ड ने बरी कर दिया है, जबकि वह और उनके पति जमानत पर बाहर हैं। मनबहल महतो के वकील जितेंद्र सिंह ने हाईकोर्ट को बताया कि जांच की प्रक्रिया में घोर अनियमितताएं दर्ज की गई हैं। दलीलों को सुनने के बाद न्यायाधीश एसके द्विवेदी ने सरकार से शपथपत्र दाखिल करने को कहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed