फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand government Hemant Soren gave the status of agriculture to lac

Hemant Soren: झारखंड सरकार ने लाख को दिया कृषि फसल का दर्जा, सीएम ने दो साल पहले की थी घोषणा

Mon, 17 Apr 2023 10:37 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: जलज मिश्रा Updated Mon, 17 Apr 2023 10:37 PM IST
सार

राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान, रांची के निदेशक डॉ. अभिजीत कर ने कहा कि देश के कुल लाख उत्पादन में 54 प्रतिशत योगदान राज्य का है। फरवरी 2021 में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि वह लाख को कृषि फसल का दर्जा देंगे। उनकी सरकार लाख का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी।

विज्ञापन
Jharkhand government Hemant Soren gave the status of agriculture to lac
झारखंड विधानसभा - फोटो : Social Media

विस्तार

लाख की खेती के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार ने सोमवार को लाख की खेती को कृषि फसल का दर्जा दिया है। सरकार का मानना है कि इससे किसानों के जीवन में सुधार आएगा। कैबिनेट सचिव वंदना दादेल का कहना है कि सरकार के इस कदम में लाख की खेती करने वाले लगभग चार लाख आदिवासी परिवारों को लाभ मिलेगा। झारखंड लाख के उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है।

विज्ञापन

राष्ट्रीय माध्यमिक कृषि संस्थान, रांची के निदेशक डॉ. अभिजीत कर ने कहा कि देश के कुल लाख उत्पादन में 54 प्रतिशत योगदान राज्य का है। फरवरी 2021 में झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने घोषणा की थी कि वह लाख को कृषि फसल का दर्जा देंगे। उनकी सरकार लाख का न्यूनतम समर्थन मूल्य तय करेगी।

विज्ञापन

राज्य चिकित्सा परिषद के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए मंजूरी 
इसके अलावा कैबिनेट ने कुल 20 एजेंडों को मंजूरी दी है। दादेल का कहना है कि मंत्रिमंडल ने झारखंड राज्य चिकित्सा परिषद के लिए दिशानिर्देश तैयार करने के लिए मंजूरी दी है। क्योंकि अबतक काउंसिल तो था, लेकिन गाइडलाइन नहीं बनाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed