फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: Four tractors and excavator of a private construction company set on fire, cowardly act of Maoists

Jharkhand: एक निजी निर्माण कंपनी के चार ट्रैक्टर और खुदाई के यंत्र में लगाई आग, माओवादियों की कायराना हरकत

Fri, 26 May 2023 01:42 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 26 May 2023 01:42 PM IST
सार

प्रदेश की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर महुआडांर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी पुल का निर्माण करा रही थी।

विज्ञापन
Jharkhand: Four tractors and excavator of a private construction company set on fire, cowardly act of Maoists
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : facebook

विस्तार

झारखंड के लातेहार जिले में नक्सलियों ने एक नदी पर पुल के निर्माण में लगी एक निजी कंपनी के चार ट्रैक्टरों और एक खुदाई मशीन को आग के हवाले कर दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना गुरुवार की रात 10 बजे की है। 
विज्ञापन


प्रदेश की राजधानी रांची से करीब 180 किलोमीटर दूर महुआडांर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक निजी कंपनी पुल का निर्माण करा रही थी। करीबन 12 से 14 नक्सली हथियार के साथ पुल निर्माण स्थल पर पहुंचे और वहां काम कर रहे मजदूरों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


महुआडांर थाना प्रभारी आशुतोष यादव ने बताया कि नक्सली निर्माण स्थल पर लेवी वसूलने के लिए पहुंचे थे और कर न देने की वजह से उन्होंने चार ट्रैक्टरों और एक खुदाई मशीन में आग लगा दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पुल बुद्ध नाडी के ऊपर बनाया जा रहा है, जिसे बनाने में  400 करोड़ रुपये का खर्च हुआ है। थाना प्रभारी आशुतोष ने बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट चुकी है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed