फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand: four dissident Congress MLAs rush to Delhi, discuss problems with central leaders K C Venugopal

कांग्रेस में कलह: राजस्थान-पंजाब के बाद अब झारखंड में पार्टी नेता नाराज! चार विधायकों ने दिल्ली में डाला डेरा

Wed, 23 Jun 2021 10:57 AM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Wed, 23 Jun 2021 10:57 AM IST
सार

राजस्थान और पंजाब के बाद अब झारखंड कांग्रेस में भी कलह की खबरें आ रही हैं। राज्य सरकार से नाराज चल रहे कांग्रेस के चार विधायक आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।
 

विज्ञापन
Jharkhand: four dissident Congress MLAs rush to Delhi, discuss problems with central leaders K C Venugopal
राज्य प्रभारी आर पीएन सिंह से मिलते कांग्रेस विधायक - फोटो : social media

विस्तार

पिछले काफी दिनों से कांग्रेस पार्टी में जो संकट शुरू हुआ, वो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। राजस्थान और पंजाब के बाद अब झारखंड कांग्रेस में भी कलह की खबरें आ रही हैं। राज्य सरकार से नाराज चल रहे कांग्रेस के चार विधायक आज दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।

विज्ञापन


फिलहाल, राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेसी नेता सचिन पायलट के बीच तकरार जारी है। वहीं पंजाब में मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच घमासान जारी है। छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के बीच विवाद चर्चा में आया। इस बीच अब झारखंड कांग्रेस में संकट की खबरें चर्चा में हैं। 
विज्ञापन


कांग्रेस के चार विधायक इरफान अंसारी, उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप और ममता देवी आज दिल्ली पहुंच रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, ये चारों विधायक राज्य सरकार से नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस के चारों विधायक दिल्ली में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कांग्रेस विधायक ने ट्वीट कर दी यह जानकारी
कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने ट्वीट कर दिल्ली जाने की जानकारी दी। अंसारी ने ट्वीट किया, ''संगठन को मजबूत करना हमारा लक्ष्य है। झारखंड कांग्रेस को धार देने के लिए मेरे नेतृत्व में चार विधायक उमाशंकर अकेला, राजेश कच्छप और ममता देवी पहले झारखंड के इंचार्ज आरपीएन सिंह से मिले थे और अब आज यानी बुधवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल से मुलाकात करेंगे।''
 


सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली में आज कांग्रेस महासचिव से मुलाकात करने पहुंचे विधायकों ने झारखंड कांग्रेस में कार्यकर्ताओं को सम्मान देने की बात उठाई है ताकि उन्हें निगम और आयोग में जगह मिल सके। कुछ दिन पहले इन विधायकों ने कहा था कि झारखंड के कांग्रेस कार्यकर्ता खुश नहीं हैं और उनको तरजीह नहीं मिली तो पार्टी का नुकसान हो सकता है।

बता दें कि झारखंड में हेमंत सोरेन कैबिनट में एक मंत्री पद को लेकर कवायद चल रही है। इस वजह से सीएम खुद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी समेत कई नेताओं से मिल चुके हैं, जबकि झारखंड कांग्रेस प्रमुख भी दिल्ली के चक्कर लगाकर लौटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed