फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Forest department given conditional permission to kill a leopard who claimed lives of four persons

Jharkhand: वन विभाग ने तेंदुए को मारने की दी अनुमति, चार लोगों की ली थी जान

Thu, 19 Jan 2023 01:25 AM IST
वीरेंद्र शर्मा एएनआई, रांची
एएनआई, रांची Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Thu, 19 Jan 2023 01:25 AM IST
सार

प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) ने कहा, दिसंबर 2022 में तेंदुए ने झारखंड के अलग-अलग इलाकों में कम से कम चार लोगों की जान ले ली थी।

विज्ञापन
Jharkhand Forest department given conditional permission to kill a leopard who claimed lives of four persons
तेंदुए सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

झारखंड के वन विभाग ने एक तेंदुए को मारने की सशर्त अनुमति दी है, जिसने राज्य के गढ़वा और उसके आसपास के क्षेत्रों में चार लोगों को मार डाला था। 
विज्ञापन


प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) ने कहा, दिसंबर 2022 में इस तेंदुए ने अलग-अलग इलाकों में कम से कम चार लोगों की जान ले ली थी। एक वन अधिकारी ने बताया कि मनेंद्रगढ़ वन प्रमंडल के जनकपुर वन परिक्षेत्र के कुंवारी बीट के कंपार्टमेंट 1341 के पास जंगल से सटे एक खेत में तेंदुए ने एक व्यक्ति को मार डाला था। घटना रविवार शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। मरने वाले व्यक्ति की पहचान रामदवन के रूप में हुई है।

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तेंदुए को पकड़ने के लिए विभिन्न प्रखंडों के अधिकारियों की टीम पहुंची है। सरगुजा वन्यजीव वन संरक्षक के आर बधाई ने बताया कि जनकपुर वन परिक्षेत्र में अब तक तेंदुए के हमले के कारण दो मौतों सहित मौत की तीन घटनाएं हुई हैं। इन घटनाओं को देखते हुए वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरों और ट्रैप कैमरों को लगाया। लेकिन फिर भी उसे पकड़ने में नाकाम रहे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा, प्रधान मुख्य वन संरक्षक (पीसीसीएफ) से तेंदुए को ट्रैंकुलाइज करके पकड़ने की अनुमति मिल गई है। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम भी यहां पहुंच गई है और तेंदुए को जल्द से जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। हाल ही में 3 जनवरी को तेंदुए के हमले से एक महिला की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed