फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand Five Maoists surrender before security forces one arrested Latest News Update

Jharkhand: झारखंड में पांच माओवादियों ने किया आत्मसमर्पण, लातेहर से एक को किया गया गिरफ्तार

Mon, 08 May 2023 10:13 PM IST
अभिषेक दीक्षित पीटीआई, रांची
पीटीआई, रांची Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 08 May 2023 10:13 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand Five Maoists surrender before security forces one arrested Latest News Update
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

झारखंड की राजधानी रांची में पांच माओवादियों ने सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से दो नक्सलियों पर कुल 15 लाख रुपये का इनाम था। आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों में ‘जोनल कमांडर’ अमरजीत यादव उर्फ लखन यादव, ‘सब जोनल कमांडर’ शाहदेव यादव उर्फ लतन यादव, ‘सब जोनल कमांडर’ नीरू यादव उर्फ सालिम,‘सब जोनल कमांडर’ संतोष भुइयां उर्फ सुखन और सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया शामिल हैं। इनमें से अमरजीत यादव पर दस लाख और शाहदेव यादव पर पांच लाख रुपये का इनाम था।

विज्ञापन


पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) अमोल वी होमकर ने बताया कि पांचों माओवादी झारखंड के चतरा, पलामू और हजारीबाग जिलों तथा बिहार के गया और औरंगाबाद जिलों के विभिन्न थानों में दर्ज मामलों में वांछित थे। अमरजीत की 81 मामलों में, शाहदेव की 53, नीरू की 60, संतोष की 27 और अशोक की दो मामलों में तलाश थी। चरमपंथी झारखंड के चतरा जिले में कौलेश्वरी उपजोन में सक्रिय थे। 
विज्ञापन


माओवादियों से मिली जानकारी के आधार पर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया गया है। होमकर ने बताया कि दो एके 56 राइफल, एक एसएलआर राइफल, एक इंसास राइफल, दो-303 राइफल, एक अमेरिका में बनी राइफल, एक एयर गन, दो देसी राइफल, एक पिस्तौल, 1855 गोलियां और अन्य विस्फोटक बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच लातेहार जिले से दो लाख रुपये के इनामी भाकपा माओवादी के एक क्षेत्र कमांडर को गिरफ्तार किया गया। लातेहार के पुलिस अधीक्षक (एसपी) अंजनी अंजन ने कहा कि माओवादी कजलेश गंझू लातेहार, गुमला और लोहरदगा के अलग अलग थानों में दर्ज 24 मामलों में वांछित था, जिसमें हत्या के मामले भी शामिल हैं। उसके पास से एक देसी तमंचा और पांच कारतूस बरामद किए गए हैं। उनके मुताबिक, वह चंदवा के लुकैया मोड़ में एक पुलिस दल पर हमला करने में शामिल था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed