{"_id":"618a093330464b45b735742e","slug":"jharkhand-father-of-eight-children-married-a-student-of-class-viii-in-jamtara","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड: आठ बच्चों के पिता ने आठवीं की छात्रा से रचाई शादी, देह व्यापार का विरोध करने पर कराया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड: आठ बच्चों के पिता ने आठवीं की छात्रा से रचाई शादी, देह व्यापार का विरोध करने पर कराया मुंडन
Tue, 09 Nov 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामताड़ा (झारखंड)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जामताड़ा (झारखंड)
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:07 AM IST
सार
आठ बच्चों के पिता ने आठवीं की छात्रा से शादी कर अत्याचार की सारी हदें पार दी।
विज्ञापन
देह व्यापार
विस्तार
झारखंड के जामताड़ा से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां आठ बच्चों के पिता ने आठवीं की छात्रा से शादी रचाई और फिर बाद में उसके साथ अत्याचार की सारी हदें पार कर दी। शादी करने के बाद आठ बच्चों के पिता ने उसे देह व्यापार में धकेलने की कोशिश की, जब लड़की ने इसका विरोध किया तो उसके साथ मारपीट गई और उसे बुरी तरह से प्रताड़ित किया गया।
विज्ञापन
इतना ही नहीं लड़की के साथ मारपीट के अलावा उसका मुंडन कर दिया गया। पीड़िता किसी तरह जान बचाकर भाग निकली। इसके बाद उसकी मुलाकात कुछ पत्रकारों से हुई। उसने पत्रकारों से सारी बातें बताईं। फिर इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
इसी साल जनवरी में दोनों की शादी हुई थी। शादी करने के बाद जब पीड़िता अपने पति के घर पहुंची तो उसे देखा कि वो पहले ही शादीशुदा है और उसके आठ बच्चे हैं। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा होने लगा और बात तलाक तक पहुंच गई।
विज्ञापन