{"_id":"5de53d778ebc3e54a856ec8a","slug":"jharkhand-elections-pm-modi-address-public-in-khunti-and-jamshedpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी कल खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनाव: प्रधानमंत्री मोदी कल खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभाओं को करेंगे संबोधित
Mon, 02 Dec 2019 10:06 PM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: देव कश्यप
Updated Mon, 02 Dec 2019 10:06 PM IST
विज्ञापन
PM Narendra Modi (File Photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झारखंड में भाजपा ने सत्ता में वापस लौटने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। पहले चरण के मतदान के बाद दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को पीएम मोदी झारखंड पहुंच रहे हैं। पीएम मोदी मंगलवार को खूंटी और जमशेदपुर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
पीएमओ ने मोदी के इस कार्यक्रम की जानकारी राज्य सरकार को दे दी है। इससे पहले पीएम मोदी ने 25 नवंबर को डालटनगंज और गुमला में दो चुनावी सभा को संबोधित कर चुके हैं। भाजपा प्रवक्ता शिव पूजन पाठक ने बताया कि प्रधानमंत्री की पहली सभा खूंटी में सुबह लगभग 11 बजे आयोजित होगी जिसके बाद वह अपराह्र लगभग एक बजे जमशेदपुर में दूसरी चुनावी सभा को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
जमशेदपुर में खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास जमशेदपुर पूर्वी सीट से उम्मीदवार हैं जिन्हें उन्हीं के मंत्रिमंडल के सदस्य रहे सरयू राय भ्रष्टाचार के मुद्दों पर चुनौती दे रहे हैं। जबकि खूंटी से भाजपा ने रघुवर दास मंत्रिमंडल में मंत्री रहे नीलकंठ सिंह मुंडा को एक बार फिर अपना उम्मीदवार बनाया है।
विज्ञापन
बता दें कि, झारखंड में पांच चरणों में कुल 81 सीटों के लिए चुनाव हो रहा हैं। पहले चरण के लिए 13 सीटों पर 30 नवंबर को मतदान हुआ था जबकि दूसरे चरण में सात दिसंबर को, तीसरे चरण के लिए 12 दिसंबर को, चौथे चरण के लिए 16 दिसंबर को और पांचवें एवं अंतिम चरण के लिए 20 दिसंबर को मतदान होगा। मतगणना 23 दिसंबर को की जाएगी।