फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand election: Soren said 7-kg of ration per month instead of 5-kg, if JMM-led alliance voted to power

Jharkhand: CM सोरेन का एलान- अगर हमारी सरकार आई तो पांच की जगह हर महीने मिलेगा सात किलो राशन; BJP को भी घेरा

Sun, 03 Nov 2024 11:57 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Nov 2024 11:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आरोप लगाया कि झारखंड में भाजपा शासन के दौरान 11 लाख राशन कार्ड और तीन लाख पेंशन रद्द कर दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप भूख के कारण कई आदिवासी, दलितों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Jharkhand election: Soren said 7-kg of ration per month instead of 5-kg, if JMM-led alliance voted to power
हेमंत सोरेन - फोटो : ANI

विस्तार

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में चुनाव होगा। जबकि काउंटिंग 23 नवंबर को होगी। ऐसे में सभी राजनीतिक दल जमकर जनता को लुभाने के लिए वादे कर रहे हैं। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एलान किया है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा यानी जेएमएम के नेतृत्व वाले गठबंधन के सत्ता में आने पर लोगों को हर महीने सात किलो राशन मिलेगा। 

विज्ञापन


पांच किलो प्रति माह के बजाय सात किलो राशन का एलान
सोरेन ने रविवार को वादा करते हुए कहा कि अगर जेएमएम के नेतृत्व वाला गठबंधन सत्ता में आया तो सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) के तहत लोगों को मौजूदा पांच किलो प्रति माह के बजाय सात किलो राशन मिलेगा। इतना ही नहीं पेंशन राशि भी बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन


भाजपा पर लगाए ये आरोप
मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि झारखंड में भाजपा शासन के दौरान 11 लाख राशन कार्ड और तीन लाख पेंशन रद्द कर दिए गए, जिसके परिणामस्वरूप भूख के कारण कई आदिवासी, दलितों की मौत हो गई। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर कहा, 'मुझे गर्व है कि भाजपा के शासन में जहां भूख से मौतें एक आम समस्या बन गई थी, जिससे राज्य के गरीब और वंचित वर्ग को कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। भोजन, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं का अभाव था, जिससे लोगों की जीवन गुणवत्ता पर गहरा प्रभाव पड़ा। परंतु अबुआ सरकार के आने के बाद स्थिति में व्यापक बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अबुआ सरकार ने जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया
उन्होंने आगे कहा, 'हर झारखंडी को उनके हक के अनुसार राशन, पेंशन, और पोषण मिल रहा है, जिससे वे अपने परिवार की बुनियादी जरूरतें पूरी कर पा रहे हैं। अबुआ सरकार ने राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से लागू किया है, जिससे झारखंड के लोगों का जीवन स्तर बेहतर हुआ है और उन्हें एक नई उम्मीद मिली है।'

केंद्र ने यह कदम उठाए गलत: सीएम
इतना ही नहीं सीएम सोरेन बताया कि भाजपा ने अपने शासन में क्या कुछ गलत कदम उठाए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 10 साल में मध्याह्न भोजन और आंगनवाड़ी में बच्चों का बजट आधा किया, केंद्रीय सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना का बजट 40 प्रतिशत कम किया, झारखंड के 40 लाख गरीबों को राशन से वंचित रखा। इतना ही नहीं, केंद्र ने मजदूरों के जीवनरेखा मनरेगा को आईसीयू में डाल दिया। वहीं, खाना खाने के लिए आधार अनिवार्य करके गरीबों के पेट पर सीधा वार किया। साथ ही झारखंड की भाजपा राज में 11 लाख राशन और 3 लाख पेंशनों को रद्द किया गया।

'हमने सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई कदम उठाए'
उन्होंने कहा कि इन सब का नतीजा यह निकला कि कई आदिवासी, दलित और पिछड़ों की भूख से मौत हुई। आपके अबुआ सरकार ने पिछले पांच साल में ( दो साल कोरोना सहित) सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में कई कदम उठाए। जैसे-

  • 40 लाख से ज्यादा बुजुर्ग, एकल महिलाओं और विकलांगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन से जोड़ा
  • मेहनतकश वर्ग के लिए पेंशन की उम्र 60 साल से कम करके 50 वर्ष किया
  • 20 लाख छुटे लोगों को जन वितरण प्रणाली से जोड़ा
  • 18-50 वर्ष की महिलाओं के लिए मईया सम्मान योजना
  • मनरेगा मजदूरी बढ़ाया

उन्होंने आगे कहा कि अगर फिर से अबुआ सरकार बनती है तो जन वितरण प्रणाली में पांच किलो अनाज के जगह सात किलो अनाज प्रति व्यक्ति दिया जाएगा। पेंशन की राशि में बढ़ोतरी, मईया सम्मान योजना में 2500 रुपये प्रति माह, 10 लाख अतिरिक्त छुटे लोगों को राशन, आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन में बच्चों को अंडा या फल प्रतिदिन दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed