{"_id":"5df567ca8ebc3e881f4dbdcb","slug":"jharkhand-election-jp-nadda-says-we-have-come-for-bhalai-and-they-have-come-for-malai","type":"story","status":"publish","title_hn":"झारखंड चुनावः नड्डा का कांग्रेस पर हमला, कहा- हम 'भलाई' के लिए आए वो 'मलाई' के लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झारखंड चुनावः नड्डा का कांग्रेस पर हमला, कहा- हम 'भलाई' के लिए आए वो 'मलाई' के लिए
Sun, 15 Dec 2019 04:26 AM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Sun, 15 Dec 2019 04:26 AM IST
विज्ञापन
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा
- फोटो : ANI
बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को झारखंड के गोड्डा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोला। जेपी नड्डा ने कहा कि हम लोग यहां 'भलाई' के लिए आए हैं और वे यहां पर 'मलाई' के लिए आए हुए हैं। हम आप लोगों के विकास और तरक्की के लिए काम करना चाहते हैं और वे लोग 'हलवा' खाना चाहते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार जनता से किए गए एक-एक वादे को पूरा कर रही है। हाल के दिनों में नागरिकता संशोधन विधेयक भी इसी प्रतिबद्धता का परिणाम है। तीन तलाक बिल भी मोदी सरकार की ओर से उठाया गया ठोस कदम है।
विज्ञापन
नड्डा ने आगे कहा कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार ने भ्रष्टाचार को समाप्त कर दिया है और राज्य को विकास के पथ पर अग्रसर किया है। लोगों को रघुबर दास जी के नेतृत्व पर पूरा भरोसा है।
विज्ञापन
Bharatiya Janata Party Working President, Jagat Prakash Nadda in Godda: The double engine government in Jharkhand has ended corruption & pushed the state towards the path of development. People have full confidence in the leadership of Raghubar Das ji. #JharkhandAssemblyPolls https://t.co/xZNJ58Gqnt
— ANI (@ANI) December 14, 2019
बता दें झारखंड में विधानसभा चुनाव 2019 के तहत 16 दिसंबर को चौथे चरण के 15 विधानसभा सीटों के लिए मतदान होगा।