फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand election Congress says BJP want to take advantage of Ram Mandir hide government failure

झारखंड में सरकारी नाकामी छुपाने के लिए भाजपा राम मंदिर का मामला उठा रही है: कांग्रेस 

Sun, 24 Nov 2019 03:40 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: देव कश्यप Updated Sun, 24 Nov 2019 03:40 PM IST
विज्ञापन
Jharkhand election Congress says BJP want to take advantage of Ram Mandir hide government failure
Rameshwar Oraon - फोटो : Twitter

झारखंड में विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही राजनीतिक पार्टियों के बीच बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। झारखंड कांग्रेस के प्रमुख रामेश्वर उरांव ने रविवार को भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी यहां स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रही है। वहीं भाजपा राज्य में अयोध्या राम मंदिर के मुद्दे को उठाकर सरकारी नाकामी से लोगों का ध्यान भटकाना चाहती है।

विज्ञापन


उरांव की यह टिप्पणी भाजपा प्रमुख अमित शाह द्वारा झारखंड की चुनावी रैलियों में अयोध्या का मामला उठाने के कुछ दिन बाद आयी है। शाह ने कांग्रेस पर उच्चतम न्यायालय में इस मामले में रोड़ा अटकाने का आरोप लगाया था। पूर्व आईपीएस अधिकारी उरांव को अगस्त में झारखंड कांग्रेस प्रमुख बनाया गया था। उन्होंने कहा कि पार्टी में अब गुटबाजी में कमी आई है और चुनाव के बाद राज्य इकाई के पदों को पुनगर्ठित किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि, पार्टी में गुटबाजी थी जो बाधाएं पैदा कर रही थी, लेकिन ऐसे गुट जो बाधा डाल रहे थे, वह पार्टी से जा चुके हैं। डॉक्टर अजय कुमार, सुखदेव भगत और प्रदीप कुमार बालमुचु जा चुके हैं। उरांव ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-राष्ट्रीय जनता दल मुख्यमंत्री रघुबर दास नीत भाजपा सरकार को रोकने की ईमानदार कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गठबंधन राज्य की सड़कों की खराब स्थिति, अनियमित तौर पर जल और बिजली आपूर्ति, शिक्षकों की कमी की वजह से राज्य के स्कूलों की खराब स्थिति और शिक्षा में गुणवत्ता की कमी का मुद्दा उठा रहे हैं। उरांव ने कहा, ‘हम स्थानीय मुद्दों पर चुनाव लड़ रहे हैं न कि राष्ट्रीय मुद्दों पर।’


चुनावी रैलियों में अमित शाह द्वारा अयोध्या राम मंदिर का मामला उठाने के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह एक व्यर्थ कोशिश है और उच्चतम न्यायालय के फैसले के साथ ही इस मामले का हल निकल चुका है। कांग्रेस नेता ने कहा, भाजपा सरकार लोगों तक रोजी-रोटी पहुंचाने में विफल रही है इसलिए वह ध्यान भटकाने के लिए अयोध्या जैसे मामले उठा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed