{"_id":"6728b20d39d4b6e514078f2b","slug":"jharkhand-election-2024-pm-modi-rally-in-kolhan-chaibasa-bjp-congress-jmm-rjd-2024-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand Election: 'BJP के लिए आदिवासी स्वाभिमान सर्वोपरि', चाईबासा में JMM-RJD और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand Election: 'BJP के लिए आदिवासी स्वाभिमान सर्वोपरि', चाईबासा में JMM-RJD और कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी
Mon, 04 Nov 2024 05:07 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चाईबासा (झारखंड)।

Published by: निर्मल कांत
Updated Mon, 04 Nov 2024 05:07 PM IST
सार
Jharkhand Election: पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने हमारे आदिवासी भाइयों को गोलियों से भून दिया था। हमारे आदिवासी पूर्वज सिर्फ अपना हक मांग रहे थे। वह अलग झारखंड राज्य मांग रहे थे। मत भूलिए.. तब राजद नेता भी कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा।
विज्ञापन
PM Modi
- फोटो : X/@BJP4INDIA
विस्तार
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान तेज हो गया है। इसी कड़ी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा के कोल्हान में विपक्षी दलों पर जमकर हमले किए। इस दौरान मोदी ने गुवा गोलीकांड का हवाला देते हुए कांग्रेस पर आरोप लगाया कि राज्य बनने से पहले कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों के साथ अंग्रेजों की तरह बर्बरता की थी।
संबंधित वीडियो-
'कांग्रेस ने की आदिवासियों के साथ बर्बरता'
प्रधानमंत्री ने कहा, 'अस्सी के दशक में जब बिहार और दिल्ली दोनों जगह कांग्रेस की सरकार थी। झारखंड तब अलग नहीं हुआ था। बिहार का हिस्सा था। तब क्या हुआ था..आप जरा अपने माता-पिता, दादा-दादी और गांव के बुजुर्गों से पूछिए, उनको गुवा गोलीकांड जरूर याद होगा। जिस तरह की बर्बरता अंग्रेजों ने की थी, वैसी ही बर्बरता यहां कांग्रेस सरकार ने आदिवासियों का खून बहाकर की थी।'
विज्ञापन
'राजद की गोदी में बैठ गया झामुमो'
उन्होंने आगे कहा, 'यहां कांग्रेस सरकार ने हमारे आदिवासी भाइयों को गोलियों से भून दिया था। हमारे आदिवासी पूर्वज सिर्फ अपना हक मांग रहे थे। वह अलग झारखंड राज्य मांग रहे थे। मत भूलिए.. तब राजद नेता भी कहते थे कि झारखंड उनकी लाश पर बनेगा। आपकी आकांक्षाओं, सपनों से इतनी ज्यादा नफरत है इन लोगों को। देखिए.. जो राजद झारखंड बनाने के लिए सहमत नहीं था। झारखंड बनाने की बात करने वालों को कुचल देना चाहता था, उस राजद की गोदी में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) बैठ गया है।'
'भाजपा के लिए आदिवासी स्वाभिमान सर्वोपरि'
मोदी ने जनसभा में आगे नारे लगाते हुए कहा, 'पूरा झारखंड एक सुर में कह रहा है- रोटी, बेटी और माटी की पुकार, झारखंड में भाजपा-राजग (एनडीए) सरकार। उन्होंने कहा, 'भाजपा के लिए आदिवासी भाई-बहनों की आकांक्षा, उनका स्वाभिमान हमेशा सर्वोपरि रहा है। जब पहली बार भाजपा सरकार बनी। दिल्ली में अटल बिहारी वाजपेयी को सेवा करने का अवसर मिला। अटल देश के प्रधानमंत्री बने। तब जाकर आदिवासी समाज को झारखंड और छत्तीसगढ़ अलग राज्य मिले। ये दो राज्य बनाने का सौभाग्य भाजपा को मिला।'
'नया इतिहास रचने जा रहा है कोल्हान'
उन्होंने कहा, 'आज फिर कोल्हान ने झामुमो, कांग्रेस, राजद की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए कमर कस ली है। हर कोई कह रहा है कि इस बार कोल्हान नया इतिहास रचने जा रहा है। जो सालों-साल नहीं हुआ। वह इस साल होने जा रहा है। चाईबासा की इस विशाल रैली का संदेश भी यही है। आज मैं इस चुनाव अभियान में पहली बार आया हूं। यह मेरी दूसरी रैली है। दोनों रैली को देखने के बाद मैं दावे से कहता हूं कि भाजपा-एनडीए इतिहास में मिले हुए किसी भी परिणाम से और अधिक सीटों के साथ सरकार बनाएगी।'