{"_id":"686f80d46018fa18d80dec4e","slug":"jharkhand-eastern-zonal-council-27th-meeting-ranchi-amit-shah-2025-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jharkhand: रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक आयोजित, गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jharkhand: रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक आयोजित, गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई बैठक
Thu, 10 Jul 2025 04:24 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
Published by: आशुतोष प्रताप सिंह
Updated Thu, 10 Jul 2025 04:24 PM IST
सार
रांची के होटल रेडिसन ब्लू में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक का आयोजन हुआ, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव सहित 199 से अधिक प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
रांची में पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक संपन्न
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
रांची के होटल रेडिसन ब्लू में आज (10 जुलाई) पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की 27वीं बैठक का आयोजन हुआ। इस अहम बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की। बैठक में झारखंड, बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, मंत्री, मुख्य सचिव सहित कुल 199 प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
यह भी पढ़ें: गृहमंत्री अमित शाह रांची पहुंचे, आज पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में करेंगे अध्यक्षता
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बैठक में हिस्सा लिया। उनके साथ राज्य के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर और मंत्री दीपक बिरुवा भी मौजूद रहे। बैठक से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी, बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बिहार सरकार के मंत्री विजय कुमार चौधरी, ओडिशा के मंत्री मुकेश महालिंग और पश्चिम बंगाल की वित्त मंत्री चंद्रिमा भट्टाचार्य से शिष्टाचार मुलाकात भी की। इस बैठक में चारों राज्यों के विकास, सुरक्षा, आपसी समन्वय और केंद्र राज्य संबंधों को लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। चारों राज्यों के मुख्य सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी बैठक में मौजूद रहे।