फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   jharkhand dumka gang rape with spanish woman survivor tells incidents in fir ncw

Jharkhand: 'पति को बांधा, जमकर पीटा, फिर मेरे साथ किया दुष्कर्म', गैंगरेप की शिकार विदेशी महिला ने बताई आपबीती

Mon, 04 Mar 2024 09:37 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 04 Mar 2024 09:37 AM IST
सार

पीड़िता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुझे लगा था कि वे लोग मुझे मार डालेंगे, लेकिन भगवान की कृपा से मैं जीवित हूं।' दुमका पुलिस ने रविवार शाम को बताया कि आरोपियों में से तीन को पकड़ लिया गया है और चार अभी भी फरार है।

विज्ञापन
jharkhand dumka gang rape with spanish woman survivor tells incidents in fir ncw
झारखंड गैंगरेप

विस्तार

झारखंड के दुमका में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार हुई स्पेनिश महिला ने बताया कि आरोपियों ने पहले उसके पति को बंधक बनाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इस दौरान आरोपी उसके पति के साथ मारपीट करते रहे। पीड़िता ने आरोपियों पर उसके साथ भी मारपीट करने का आरोप लगाया। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पीड़िता ने बताई आपबीती
पीड़िता ने पुलिस में दर्ज एफआईआर में ये जानकारी दी है। पीड़िता ने एफआईआर में बताया कि शाम सात बजे उन्होंने कुछ आवाज सुनी। इस पर वे दोनों टेंट से बाहर आए तो वहां दो लोग बात कर रहे थे। थोड़ी देर में ही वहां सात लोग आ गए। पीड़िता के अनुसार, उन लोगों ने उसके पति से झगड़ा शुरू कर दिया और फिर टेंट में घुसकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी उनसे 300 डॉलर, 11 हजार रुपये और एक डायमंड रिंग आदि भी लूटकर ले गए। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों में एक करीब 30 साल का और अन्य 20-22 साल के थे। पीड़िता ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'मुझे लगा था कि वे लोग मुझे मार डालेंगे, लेकिन भगवान की कृपा से मैं जीवित हूं।' 
विज्ञापन


महिला आयोग ने घटना का लिया संज्ञान
घटना के बाद पीड़िता ने स्पेन में अपने दोस्तों को घटना की जानकारी दी और सोशल मीडिया पर भी पोस्ट साझा किया। पुलिस को जब घटना की जानकारी मिली तो मामला दर्ज हुआ। दुमका पुलिस ने रविवार शाम को बताया कि आरोपियों में से तीन को पकड़ लिया गया है और चार अभी भी फरार है। सामूहिक दुष्कर्म के मामले में राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी संज्ञान लिया है और झारखंड में कानून व्यवस्था को लेकर चिंता जताई है। महिला आयोग ने घटना को लेकर विस्तृत रिपोर्ट भी मांगी है। राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य ममता कुमारी ने रविवार को पीड़ित महिला से मुलाकात की और घटना की जानकारी ली। फोरेंसिक टीम ने भी मौके से सबूत जुटाए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह अपने पति के साथ बाइक पर दुनिया घूमने निकली है। वे दोनों अपनी मोटरबाइक पर कोलकाता से एक मार्च को नेपाल के लिए निकले थे। दुमका में कुरमाहाट के पास अंधेरा होने पर उन्होंने वहीं रुकने का फैसला किया। दोनों ने सड़क से एक किलोमीटर दूर टेंट लगाया, जहां महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना हुई। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed