फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   Jharkhand drunk man set his wife on fire police search to catch accused

झारखंड: शराबी पति ने कैरोसिन तेल डालकर लगाई पत्नी को आग, मौत; बचाने आई मां गंभीर रूप से घायल

Fri, 15 Sep 2023 05:04 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 15 Sep 2023 05:04 PM IST
सार

इतखोड़ी के थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर शराब पीने के बाद अपनी पत्नी के साथ मार-पीट करता थ। 

विज्ञापन
Jharkhand drunk man set his wife on fire police search to catch accused
झारखंड पुलिस (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Social Media

विस्तार

झारखंड के चत्रा जिले में एक शराबी व्यक्ति ने झगड़े के बाद अपनी पत्नी को आग लगा दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इस दौरान महिला को बचाने आई मां भी गंभीर रूप से घायल हो गई। यह घटना इतखोड़ी पुलिस स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाली सुराहीबाग गांव की है।
विज्ञापन


आरोपी कुलदीप कुमार दांगी घटना के बाद से ही फरार है। इतखोड़ी के थाना प्रभारी विनोद कुमार यादव ने कहा कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। उन्होंने बताया कि आरोपी अक्सर शराब पीने के बाद अपनी पत्नी के साथ मार-पीट करता था। 
विज्ञापन


गुरुवार की रात शराब की नशे में उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की। इसके बाद उसने पत्नी के ऊपर किरोसिन तेल डाला और आग लगा दी। लड़के की मां महिला को बचाने के लिए आई, इस दौरान वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। आग में उनका 80 फीसदी शरीर जल गया। पुलिस ने बताया कि पत्नी के शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया गया है वहीं उसकी मां रांची के रिम्स अस्पताल में भर्ती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed